1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थाईलैंड की कंटेस्टेंट ओपाल सुचाता चुआंगसरी ने जीता 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब, हैदराबाद बना गवाह, तेलंगाना CM की मौजूदगी में पहनाया क्राउन

थाईलैंड की कंटेस्टेंट ओपाल सुचाता चुआंगसरी ने जीता 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब, हैदराबाद बना गवाह, तेलंगाना CM की मौजूदगी में पहनाया क्राउन

थाईलैंड की कंटेस्टेंट ओपाल सुचाता चुआंगसरी के सिर 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब सजा है। हैदराबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत की कंटेस्टेंट नंदिनी टॉप-8 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं। एथियोपिया की हासेट डेरेजे दूसरे नंबर पर रहीं। मार्टिनिक की ओरेली जो तीसरे नंबर पर रहीं।

Miss world 2025- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM मिस वर्ल्ड 2025

72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का ग्रैंड फिनाले आज हैदराबाद में शुरू हुआ। यहां थाईलैंड के नाम 72वां मिस वर्ल्ड का खिताब रहा। थाईलैंड की कंटेस्टेंट ओपाल सुचाता चुआंगसरी ने इस खिताब को अपने नाम किया। भारत की कंटेस्टेंट नंदिनी गुप्ता एशिया कॉन्टिनेंटल टॉप-2 से बाहर हो गई थीं। भारत के सातवीं बार यह खिताब जीतने का सपना टूट गया है। यह कार्यक्रम हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित किया जा रहा है और HITEX प्रदर्शनी केंद्र में हुआ। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 108 देशों की सुंदरियां आई थीं, जिनमें से भारत की नंदिनी गुप्ता सहित 40 प्रतिभागी पहले ही अपना जलवा दिखा चुकी हैं और ग्रैंड फिनाले के लिए चुनी गई थीं। हालांकि भारत की नंदिनी पहले ही इस प्रतियोगिता में बाहर हो गईं थीं। अब थाईलैंड की कंटेस्टेंट ने इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। मिस वर्ल्ड की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले प्रतिष्ठित जूरी ने अध्यक्षता की। जबकि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, प्रसिद्ध उद्यमी सुधा रेड्डी और मिस इंग्लैंड 2014 कैरिना टायरेल जूरी सदस्य के रूप में मौजूद रहे।  तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रेवंथ रेड्डी ने भी स्टेज पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Latest Bollywood News

Live updates : Miss World 2025

  • 9:49 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    टॉप-8 से भी बाहर रहीं नंदिनी गुप्ता, ये हैं मिस वर्ल्ड की टॉप-4 कंटेस्टेंट्स

    थाईलैंड की कंटेस्टेंट ओपाल सुचाता चुआंगसरी के सिर 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब सजा है। हैदराबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत की कंटेस्टेंट नंदिनी टॉप-8 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं। एथियोपिया की हासेट डेरेजे दूसरे नंबर पर रहीं। मार्टिनिक की ओरेली जो तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं पोलैंड की माजा क्लाज्दा ने चौथे स्थान पर अपनी जगह पक्की की। नियम के मुताबिक बीते साल की मिस वर्ल्ड रहीं चेज रिपब्लिक की क्रिस्टीना पायजकोवा ने इस खिताब को पहनाकर सम्मान को आगे बढ़ाया।

  • 9:34 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    थाईलैंड ने जीता 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब, दूसरे नंबर पर रहा यूथोपिया

    मिस वर्ल्ड का खिताब थाईलैंड के सिर सजा है। दूसरे नंबर पर यूथोपिया की कंटेस्टेंट रही हैं। 

  • 9:22 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    ईशान खट्टर ने धमाकेदार डांस के साथ स्टेज पर लगाई आग, जैकलीन के बाद लूटी महफिल

    मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की स्टेज पर कुछ समय पहले जैकलीन ने धमाकेदार डांस दिखाया था। अब ईशान खट्टर भी अपने शानदार डांस मूव्स के साथ महफिल लूटने पहुंचे हैं। यहां ईशान के साथ दूसरे डांसर्स ने जमकर समां बांधा।

  • 9:18 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में शामिल हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री, चिरंजीवी भी रहे मौजूद

    तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हो रही मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी पहुंचे थे। उनके साथ टेबल पर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी भी नजर आए हैं। यहां चल रही प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब टॉप-4 कंटेस्टेंट्स के बीच खिताब के लिए मुकाबला होने वाला है। 

  • 9:09 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    यूथोपिया, पोलेंड, थाईलैंड और मार्टिनिकी की कंटेस्टेंट

    मिस वर्ल्ड का खिताब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। भारत की नंदिनी गुप्ता कॉन्टिनेंटल टॉप-2 से बाहर हो गई हैं। वहीं अब टॉप 4 कंटेस्टेंट में यूथोपिया, पोलेंड, थाईलैंड और मार्टिनिकी प्रतिभागी पहुंच गई हैं। 

  • 8:39 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    टॉप-2 से बाहर हुईं नंदिनी, 72वीं मिस वर्ल्ड खिताब जीतने का टूटा सपना

    भारत कॉन्टिनेंट की टॉप-2 लिस्ट से बाहर हो गई हैं। इसमें थाइलैंड और फिलिपींस की कंटेस्टेंट को एशिया कॉन्टिनेंट से टॉप-2 में जगह बना ली है। 

  • 8:25 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: जैकलीन फर्नांडिस ने धमाकेदार डांस से जीता दिल, छा गया चिटियां कलाइयां गाना

    अब तक हर कॉन्टिनेंट की टॉप-5 कंटेस्टेंट्स का चुनाव हो गया है। इसके साथ ही अब परफोर्मेंस का भी समय शुरू हो गया है। जैकलीन फर्नांडिस ने सबसे पहले आते ही अपने पॉपुलर गाने चिटियां कलाइयां से स्टेज पर आग लगा दी। जैकलीन के डांस को सभी ने एंजॉय किया। 

  • 8:18 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: एशिया के टॉप-5 में नंदिनी ने बनाई जगह

    नंदिनी ने टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है। एशिया कॉन्टिनेट की लिस्ट में टॉप-5 में जगह बनाने वाली नंदिनी खिताब के करीब पहुंच रही हैं। अब देखना होगा कि क्या नंदिनी पूरी प्रतियोगिता में खिताब पर कब्जा जमा पाती हैं।

  • 8:07 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: टॉप-10 कंटेस्टेंट्स का नाम हुआ फाइनल, ये रही पूरी लिस्ट

    हर कॉन्टिनेंट के टॉप-10 कंटेस्टेंट्स का नाम भी फाइनल हो गया है और टॉप-5 का चुनाव जारी है। इसके बाद हर कॉन्टिनेट से टॉप-2 कंटेस्टेंट्स का चुनाव किया जाएगा। 

  • 7:48 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: टॉप-10 एशिया में नंदिनी गुप्ता ने बनाई जगह, खिताब की बढ़ी उम्मीदें

    72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता ने खिताब की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। नंदिनी ने एशिया की टॉप-10 फास्टट्रेक कंटेस्टेंट की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। नंदिनी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और खिताब की उम्मीद जगाए हुए हैं। 

  • 7:42 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: गंगा नदी से प्रेरित है नंदिनी गुप्ता का सिल्वर गाउन

    72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता का सिल्वर खूबसूरत गाउन भारत की नदी मां गंगा से प्रेरित है। गंगा नदी शक्ति, सुंदरता और धार्मिक विरासत को प्रजेंट करती है। इसी से प्रेरित होकर नंदिनी गुप्ता का गाउन तैयार किया गया है। 

  • 7:36 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने की लिस्ट में टॉप पर है भारत

    बता दें कि भारत ने अब तक सबसे ज्यादा बार मिस इंडिया का खिताब जीता है। हालांकि भारत के साथ बेनेजुएला भी एक ही स्थान पर है और दोनों ने देशों ने अब तक 6 बार ये खिताब अपने नाम कर लिया है। अब देखना होगा कि क्या भारत इस बार भी अपना परचम लहरा कर वेनेजुएला से आगे निकल पाता है या नहीं। चंद मिनटों में 72वीं मिस वर्ल्ड का फैसला हो जाएगा। 

  • 7:11 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: सिल्वर ड्रेस में खूबसूरत लगीं नंदिनी गुप्ता

    72वीं मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के फिनाले के प्रजेंटेशन राउंड में भारत की कंटेस्टेंट नंदिनी गुप्ता ने भी खूबसूरत अंदाज में एंट्री ली। सिल्वर ड्रेस में नंदिनी काफी खूबसूरत लग रही थीं। बीते 2 साल पहले फेमिना मिस राजस्थान का खिताब जीत चुकीं नंदिनी से इस बार के मिस वर्ल्ड खिताब की भी उम्मीदें हैं। 

  • 7:00 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: 2016 की मिस वर्ल्ड कर रही होस्ट

    इस ग्रांड पेजेंट को 2016 की मिस वर्ल्ड रहीं स्टेफनी डेल वैले और भारतीय प्रजेंटर सचिन कुंभार होस्ट कर रहे हैं। पेजेंट का पहला प्रजेंटेशव राउंड चल रहा है। जिसमें चुनी गई कंटेस्टेंट रैंप वॉक कर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 

  • 6:35 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: अमेरिकी कैरिबियन डांस के साथ शुरू हुआ फाइनल

    72वीं मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के फिनाले का इंतजार खत्म हो गया है। हैदराबाद में आयोजित हो रहे इस ब्यूटी पेजेंट की शुरुआत अमेरिका कैरिबियन डांस के धमाकेदार हुई। इसके बाद अफ्रीका के डांस ने भी स्टेज पर समां बांधा। 

  • 6:22 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद भी बतौर जज आएंगे नजर

    बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी 72वीं मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में बतौर जज नजर आने वाले हैं। साथ ही तेलंगाना के ह्यूमेनिटेरियन अवॉर्ड से भी सम्मानित किए जाएंगे। बता दें कि सोनू सूद भी अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं। साथ ही फिल्मी दुनिया के भी बड़े स्टार हैं और मिस वर्ल्ड पेजेंट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 

  • 6:08 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: 72 साल में भारत ने 6 बार जीता खिताब

    मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में अब तक 72 साल में भारत ने 6 बार खिताब अपने नाम किया है। जिनमें रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, डायना हेडन और मानुषी छिल्लर जैसे नाम शामिल हैं। अब इस साल भी नंदिनी गुप्ता से भारत को उम्मीदें हैं। चंद घंटों बाद ही इसका फैसला हो जाएगा। 

  • 5:43 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    Miss World 2025 LIVE: भारत की नंदिनी गुप्ता पर टिकी उम्मीदें

    हैदराबाद में हो रहे 72वीं मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में 21 साल की ब्यूटी क्वीन नंदिनि गुप्ता भी फाइनल में हैं और 8 साल बाद भारत को खिताब दिला सकती हैं। इससे पहले मानुषी छिल्लर ने ने इस खिताब को अपने नाम किया था। अब नंदिनी इस बार इस खिताब को अपने नाम कर सकती हैं। 

     
  • 5:17 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak

    जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर करेंगे परफोर्म

    बॉलीवुड स्टार भी इसके फाइनल मुकाबले में प्रदर्शन करने वाले हैं। इनमें ईशान खट्टर और जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया है।