1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी की तरह हसीन हैं उनकी दोनों बहनें, लाइमलाइट से रहती हैं दूर, अलग फील्ड में बनाई पहचाना

माधुरी की तरह हसीन हैं उनकी दोनों बहनें, लाइमलाइट से रहती हैं दूर, अलग फील्ड में बनाई पहचाना

माधुरी दीक्षित भले ही सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर ली हों, लेकिन उनकी दोनों बहनें एक लो प्रोफाइल जिंदगी जीती हैं। लाइमलाइट से दूर रहते हुए दोनों ने अलग फील्ड में अपनी पहचान बनाई है, चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

Madhuri Dixit sisters- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बहन के साथ डांस करतीं माधुरी दीक्षित।

माधुरी दीक्षित को भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में गिना जाता है। उन्होंने श्रीदेवी के बाद सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया था। 57 साल की उम्र में भी वो कई नई हसीनाओं से ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। इस उम्र में भी एक्ट्रेस लगातार फिल्में कर और टीवी शोज कर रही हैं। एक्ट्रेस की लाइफ शान-शौकत से भरी हुई है। बेदाग अभिनय करियर के दम पर उन्होंने अलग पहचान बनाई और आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का स्क्रीन प्रेजेंस असाधारण और यही वजह है कि लोग 'धक-धक' गर्ल के आज भी दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस की दो बहनें उनकी तरह ही खूबसूरत हैं। फिर भी बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। 

इस फील्ड से जुड़ी हैं दोनों बहनें 

शंकर दीक्षित और स्नेहलता दीक्षित के घर जन्मी माधुरी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी दो बड़ी बहनें रूपा दीक्षित और भारती दीक्षित हैं और एक भाई अजीत दीक्षित हैं। जहां माधुरी ने अपने असाधारण अभिनय से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई, वहीं उनके भाई-बहनों ने लो प्रोफाइल लाइफ को चुना और लाइमलाइट से दूर रहे। वैसे तो माधुरी की बहनें रूपा और भारती ने कभी फिल्मों में काम नहीं किया, लेकिन वे खूबसूरती में उनसे कम नहीं है। एक्ट्रेस की तरह दोनों बहनें डांस के प्रति रुझान रखती हैं और कमाल की डांसर हैं। बहुत छोटी उम्र से ही उन्होंने कथक की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। जहां माधुरी ने अपने जुनून को पेशे में बदल दिया, वहीं उनकी बहनों ने बिल्कुल अलग पेशेवर रास्ता चुना। रूपा दीक्षित एक सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट हैं और भारती दीक्षित एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं।

Image Source : Instagramमां के साथ माधुरी दीक्षित और दोनों बहनें।

बहनों का एक्ट्रेस को मिला साथ

शुरुआत में माधुरी ने अपने पिता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, लेकिन डांस और अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें बॉलीवुड की ओर आकर्षित किया, जिसने उन्हें सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। उनकी बहनों सहित उनके परिवार ने उनके जुनून का समर्थन किया। बाद में एक्ट्रेस ने इस राह से अलग चलने का फैसला किया और अपना रास्ता बदल दिया। दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने के बाद माधुरी ने डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली और घर बसाने के लिए अमेरिका चली गईं। सालों तक दोनों वहीं रहे। दोनों के दो बेटे भी अमेरिका में ही हुए, लेकिन फिर काफी वक्त बाद माधुरी वापस लौटीं और दोबारा फिल्मों में काम करना शुरू किया।

Latest Bollywood News