1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'महाभारत' में देवराज इंद्र से मिली पहचान, कहलाए पंजाबी सिनेमा के अमिताभ बच्चन, लाचारी में कटी जिंदगी

'महाभारत' में देवराज इंद्र से मिली पहचान, कहलाए पंजाबी सिनेमा के अमिताभ बच्चन, लाचारी में कटी जिंदगी

पंजाबी इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले एक्टर ने बॉलीवुड से लेकर टेलिविजन जगत तक में काम किया, लेकिन जबरदस्त नेम-फेम होने के बावजूद उन्हें अपने आखिरी दिन तंगी में गुजरने पड़े। 'महाभारत' के देवराज इंद्र ने शाहरुख खान जैसे कई स्टार्स संग भी काम किया है।

mahabharat indra satish kaul- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@MAKARANDDESHPANDEOFFICIAL सतीश कौल

'अंग से अंग लागले' (1974), 'कर्मा' (1986), 'राम लखन' जैसी हिट फिल्‍मों में नजर आए दिग्गज अभिनेता सतीश कौल को असली पहचान बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में देवराज इंद्र का किरदार निभाकर मिली। हालांकि, पंजाबी सिनेमा में उनके नाम का डंका बजता था, जिसके कारण उन्हें पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता था। अपने चार दशक लंबे करियर में लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इतनी शोहरत मिलने के बाद भी उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले इस एक्टर की जिंदगी कैसे लाचारी पर आकर खत्म हुई यह बहुत कम लोग जानते हैं।

ऐसा था पंजाबी सिनेमा के अमिताभ बच्चन का फिल्मी सफर

8 सितंबर 1946 में कश्मीर में जन्में सतीश कौल बचपन से ही एक्टर बनाना चाहते थे। बस यही कारण था कि वह भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान पुणे चले गए, जहां से एक्‍टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। काफी संघर्ष के बाद उन्हें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम मिला और फिर क्या उन्होंने धूम मचा दी। उनके पिता मोहनलाल कश्मीरी म्यूजिक कंपोजर थे जो मुंबई दूरदर्शन के डायरेक्टर भी रहे। साल 1973 में वह पंजाबी इंडस्ट्री से सुपरस्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और इसमें उनका साथ प्रोड्यूसर शिवकुमार ने दिया। उन्‍होंने फिल्‍म 'अंग से अंग लगा ले' (1974) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, हिंदी सिनेमा में उनका जादू नहीं चला। लेकिन, पंजाबी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आज भी उन्हें याद किया जाता है।

'महाभारत' में देवराज इंद्र बन हुए मशहूर

सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्‍म 'कर्मा' (1986) में सतीश कौल को काम करने का मौका मिला। इसमें उनके साथ दिलीप कुमार नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने टीवी जगत में कदम रखा, जिसमें बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' और 'विक्रम बेताल' जैसे शो शामिल है।पंजाबी सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2011 में पीटीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक्टर ने अपने जीवन के अंतिम समय लुधियाना के स्वामी विवेकानंद वृद्ध आश्रम में बिताया, जहां 10 अप्रैल 2021 को उनकी मौत हो गई।

शाहरुख खान से था सतीश कौल का खास कनेक्शन

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा था कि उन्होंने सबसे पहली फिल्म की शूटिंग सतीश कौल की देखी थी। उन्होंने दिलजीत दोसांझ से बात करते हुए कहा, 'मैं पंजाबी फिल्म से बहुत इनफ्लुएंस हूं.. अगर मैं नाम गलत बोलूं तो सही कर देना सतीश कौल साहब, तो मैं पहली लाइफ में जो शूटिंग देखी है मेरी मम्मी लेकर गई थी... हरियाणा में शूट हुआ था मैं आज भी उसका गाना याद है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्टर बनूंगा मुझे वो गाना था।' उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'सर्कस' जैसे टीवी शो में भी काम किया।

Latest Bollywood News