1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'महावतार नरसिम्हा' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, जानें बॉक्स ऑफिस पर एनिमेटेड फिल्म का कैसा रहा हाल

'महावतार नरसिम्हा' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, जानें बॉक्स ऑफिस पर एनिमेटेड फिल्म का कैसा रहा हाल

अश्विन कुमार की पौराणिक एक्शन ड्रामा 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 2.29 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि हिंदी भाषा में 1.51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

Mahavatar Narsimha Box Office- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ASHWIN.KLEEM महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस

निर्देशक अश्विन कुमार की पौराणिक एनिमेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन पांच भाषाओं में 2.29 करोड़ रुपये की कमाई की। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को हिंदी भाषा के दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। जहां इसने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार, 25 जुलाई को अकेले 1.51 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की।

महावतार नरसिम्हा के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

  • हिंदी: 1.51 करोड़ रुपये
  • तेलुगु: 38 लाख रुपये
  • कन्नड़: 7 लाख रुपये
  • मलयालम: 3 लाख रुपये
  • तमिल: 2 लाख रुपये

हिरण्यकश्यप और नरसिंह की कहानी

'कांतारा', 'केजीएफ' और 'सालार' जैसी हिट फिल्मों के निर्माता स्टूडियो होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, 'महावतार नरसिम्हा' वीकेंड में अच्छा कलेक्शन कर सकती है। वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करने वाली है। बता दें कि 'महावतार नरसिम्हा' में महावतार नरसिंह भगवान विष्णु के पौराणिक अवतार की शक्तिशाली कहानी को दिखाया गया है, जो राक्षस राजा हिरण्यकश्यप के अत्याचारों का अंत करने और अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए अवतरित हुए। प्राचीन भारतीय धर्मग्रंथों पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। फिल्म की कमाई पहले दिन उतनी खास नहीं थी। लेकिन, ट्विटर पर एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म अपने एनिमेशन की वजह से लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

महावतार नरसिम्हा के बारे में

जयपूर्णा दास और रुद्र प्रताप घोष ने फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों से ही अच्छे रिव्यू मिली हैं। 'महावतार नरसिम्हा' की एडिटिंग क्लीम प्रोडक्शंस ने की है और संगीत सैम सीएस ने दिया है। इसे जयपूर्णा दास ने लिखा है और शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने इसका निर्माण किया है। होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने पहले ही इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइजी की आधिकारिक लाइनअप की अपटेड दे दी है, जिसके साथ यह भी बताया गया कि अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा पेश की जाएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत 'महावतार नरसिम्हा' (2025) से हो रही है, जो 25 जुलाई को रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News