A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रोर ऑफ नरसिम्हा' के साथ गूंजी बुलंद आवाज, महावतार नरसिम्हा का पहला गाना रिलीज

'रोर ऑफ नरसिम्हा' के साथ गूंजी बुलंद आवाज, महावतार नरसिम्हा का पहला गाना रिलीज

महावतार नरसिम्हा का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। गाने का नाम रोर ऑफ नरसिम्हा है। गाना बेहद शानदार है, देखें इसकी झलक।

Roar of Narasimha - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रोर ऑफ नरसिम्हा।

निर्देशक अश्विन कुमार की आने वाली एनिमेटेड सीरीज ‘महावतार नरसिम्हा’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इसके शानदार विजुल्स, दमदार पोस्टर्स और ऐतिहासिक बैकड्रॉप ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। कलीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस भव्य परियोजना को हॉम्बले फिल्म्स प्रस्तुत कर रही है। यह सीरीज महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी है, जिसका उद्देश्य भगवान विष्णु के दशावतारों की महान गाथाओं को आधुनिक तकनीक और एनिमेशन के माध्यम से जीवंत करना है।

हुआ बिगिनिंग का ऐलान

इसी उत्साह के बीच, सीरीज का पहला गाना ‘रोर ऑफ नरसिम्हा’ रिलीज कर दिया गया है। यह सिंगल एक साथ पांच भाषाओं, हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में लॉन्च किया गया है। गाने के साथ ही फिल्म का एक नया थ्रिलिंग पोस्टर भी सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन दिया गया, 'दिव्य गर्जना अब गूंज उठी है! रोर ऑफ नरसिम्हा अब सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, सुनिए धर्म की हुंकार।'

महावतार सीरीज की रिलीज लाइन-अप

मेकर्स ने इस यूनिवर्स की पूरी योजना का ऐलान कर दिया है। इसमें कुल सात भव्य एनिमेटेड फिल्मों को शामिल किया गया है-

  • महावतार नरसिम्हा – 25 जुलाई 2025
  • महावतार परशुराम – 2027
  • महावतार रघुनंदन – 2029
  • महावतार द्वारकाधीश – 2031
  • महावतार गोकुलानंद – 2033
  • महावतार कल्कि (पार्ट 1) – 2035
  • महावतार कल्कि (पार्ट 2) – 2037

हर फिल्म भगवान विष्णु के एक अवतार की कहानी पर आधारित होगी, जिसे आधुनिक दर्शकों के लिए एक भव्य विज़ुअल अनुभव में ढाला जाएगा।

निर्माण और प्रस्तुतिकरण

महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार कर रहे हैं और इसका निर्माण शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई द्वारा किया गया है। यह प्रोजेक्ट कलीम प्रोडक्शंस और हॉम्बले फिल्म्स के साझा सहयोग से तैयार हो रहा है। फिल्म को 3D फॉर्मेट में और पांच भारतीय भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इसकी कहानी भारतीय संस्कृति की गहराई, शक्ति और परंपरा को नए युग के साथ जोड़ती है।

Latest Bollywood News