1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषभ पंत की बहन की शादी में महेंद्र सिंह धोनी ने लगाए चार चांद, डांस के बाद सुरों से बांधा समा

ऋषभ पंत की बहन की शादी में महेंद्र सिंह धोनी ने लगाए चार चांद, डांस के बाद सुरों से बांधा समा

ऋषभ पंत की बहन की शादी में महेंद्र सिंह धोनी ने डांस के बाद अब सुरों से भी समा बांध दिया। महेंद्र सिंह धोनी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें घोनी धूम मचाते दिख रहे हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM एम एस धोनी।

ऋषभ पंत की बहन की शादी बीते दिने यानी बुधवार को मसूरी में संपन्न हुई। एमएस धोनी को इस शादी में खूब मस्ती करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने खूब नाचते-गाते हुए जश्न मनाया। ऋषभ पंत और सुरेश रैना के साथ डांस करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान का एक वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही उनके कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वो इस शादी के शो स्टॉपर बने नजर आ रहे। क्रिकेटर ने महफिल में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। डांस मूव्स दिखाने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी अपना सिंगिग टैलेंट भी दिखाया है। पत्नी साक्षी धोनी के साथ वो म्यूज की बीट पर गाना गाते दिख रहे हैं। इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतु धवन भी इस शादी में शामिल हुईं।   

धोनी ने लूटी लाइमलाइट

धोनी बॉलीवुड के गाने तू जाने ना पर थिरकते और उसे गाते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर की 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अजब प्रेम की गजब' कहानी के इस लोकप्रिय ट्रैक पर धोनी और साक्षी दोनों झूम-झूम कर गाते दिख रहे हैं। जश्न के माहौल में पूरी तरह डूबे धोनी ने पूरी ऊर्जा और भावना के साथ गाना गाया। यह स्टार जोड़ा शादी समारोह में आकर्षण का केंद्र बन गई। एक और दिल को छू लेने वाले पल भी देखने को मिला। 

यहां देखें वीडियो

धोनी और ऋषभ के बीच करीबी रिश्ते

एमएस धोनी मंगलवार सुबह जश्न मनाने के लिए मसूरी पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद रहीं। बता दें, धोनी और ऋषभ पंत के बीच पारिवारिक संबंध हैं और दोनों ही एक-दूसरे की पार्टी में अक्सर शामिल होते रहते हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों फैमिली फंक्शन में साथ नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं साक्षी भी ऋषभ पंत से कापी क्लोज हैं। बता दें, दोनों ही उत्तराखंड के रहने वाले हैं। धोनी का भी मूल निवास उत्तराखंड में ही है, ये भी एक वजह है कि दोनों एक क्लोज बॉन्ड साझा करते हैं। 

किससे हुई ऋषभ पंत की बहन की शादी

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अलावा भी कई और क्रिकेटर्स शामिल हुए। नीतीश राणा, पृथ्वी शॉ और रोहित शर्मा को भी इस शादी में देखा गया। बता दें, साक्षी पंत की शादी बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हुई है। दोनों की मुलाकात यूके में पढ़ाई के दौरान हुई थीं।

Latest Bollywood News