1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की तरह 'एनिमल' लुक में खूब जंचे महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हुईं फोटोज तो फैन बोले- 'थाला फॉर अ रीजन'

रणबीर कपूर की तरह 'एनिमल' लुक में खूब जंचे महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हुईं फोटोज तो फैन बोले- 'थाला फॉर अ रीजन'

एमएस धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में धोनी बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' के लुक में रणबीर कपूर की तरह दिख रहे हैं।

Ranbir Kapoor and Mahendra Singh Dhoni- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रणबीर कपूर और महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी खेल से संन्यास लेने के बाद भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। 43 साल की उम्र में भी धोनी में स्टारडम है और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता है। वह केवल एक क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि लोगों की भावना हैं। धोनी के बिना आईपीएल की कल्पना नहीं की जा सकती। 23 मार्च को चेपक में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मैच से कुछ दिन पहले धोनी ने धमाकेदार पारी खेली। हाल ही में एक विज्ञापन में धोनी को सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के लुक में देखा गया। सच कहें तो धोनी ने इस लुक में कमाल कर दिया है। 

रणबीर कपूर के एनिमल लुक में खूब जंचे धोनी

धोनी फिल्म के बॉलीवुड अभिनेता से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। उम्मीद के मुताबिक यह विज्ञापन पहले ही वायरल हो चुका है। धोनी के इस लुक को देखकर फैन्स भी बोले 'थाला फॉर अ रीजन।'अब धोनी आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं। 22 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा है। सुपर किंग्स का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा जो एक धमाकेदार मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों टीमें लीग के इतिहास में सबसे सफल हैं। CSK और MI दोनों ने ही पांच-पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। संयोग से दोनों की कप्तानी एक ही है। CSK के लिए धोनी और MI के लिए रोहित शर्मा सबसे अहम हैं।

हेयरस्टाइल को लेकर फेमस रहे धोनी

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पहले भी अपनी हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। धोनी ने जब भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था तब भी उनके बाल काफी बड़े थे। लंबे छक्के और बड़े बाल ही धोनी की पहचान बने। फैन्स को धोनी का ये लुक काफी पसंद आता था। धोनी के इस लुक को लोग कॉपी भी करते थे। लेकिन कुछ साल बाद ही धोनी ने अपने बालों को कटा दिया और बड़े बाल वाले लुक को अलविदा कह दिया था। अब एक बार फिर धोनी ने एक विज्ञापन के लिए एनिमल लुक को अपनाया है। इस लुक को देख फैन्स को भी पुराने धोनी और उनके लंबे छक्कों की याद आ गई। 

Latest Bollywood News