बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने नई कार खरीदी है। सावन के पहले सोमवार को अभिनेत्री ने अपने गैराज में नई कार शामिल की। उन्होंने महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन अपने कार कलेक्शन में शामिल की है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी नई कार की पारंपरिक पूजा करती नजर आईं। उन्होंने अपनी नई महिंद्रा थार रॉक्स की पूजा की और तिलक भी लगाया। इसके बाद वह अपनी नई कार की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें-वीडियो सामने आते ही फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।
मलाइका ने खरीदी नई कार
मलाइका अरोड़ा ने चमचमाती गोल्डन रंग की थार खरीदी है, जो सड़क पर अलग ही नजर आ रही थी। मलाइका की इस कार को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस उन्हें नई कार खरीदने के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि, खुद मलाइका ने अपनी नई कार को लेकर कोई पोस्ट साझा नहीं किया है, लेकिन सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने जरूर कार की पूजा करते हुए मलाइका का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मलाइका स्पोर्टी लुक में दिखाई दे रही हैं।
मलाइका ने कौन सी कार खरीदी?
मलाइका अरोड़ा ने महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन खरीदी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.85 लाख से शुरू होती है। अपने दमदार लुक और ऑफ-रोड क्षमता के लिए मशहूर ये कार यंगस्टर्स के बीच काफी पसंद की जाती है। इस कार की खासियत की बात करें तो महिंद्रा थार रॉक्स, तीन-डोर वाली महिंद्रा थार का ज़्यादा प्रैक्टिकल पांच-डोर वाला अपडेटेड वर्शन है। महिंद्रा ने फैमिली बायर्स को ध्यान में रखते हुए ये स्पेशल एडिशन डिजाइन किया है। ये स्पेशल एडिशन पियानो-ब्लैक19 इंच के अलॉय व्हील्स और पियानो-ब्लैक रेडिएटर ग्रिल के साथ आती है। दोनों डिजाइन एलिमेंट इस कार को ज्यादा आकर्षक और दमदार लुक देते हैं, जिससे ये स्टैंडर्ड वर्शन से और खास नजर आती है।
ग्रीस वेकेशन की शेयर की थीं तस्वीरें
पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा अपने ग्रीस वेकेशन को लेकर चर्चा में थीं। मलाइका ने हाल ही में ग्रीस वेकेशन से मिस्ट्री मैन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह समंदर में मस्ती करती नजर आईं। वेकशन फोटो डंप में मलाइका कई स्टालिश लुक्स में दिखीं। एक तस्वीर में वह ट्रेडिशनल ग्रीक शैली के घर में फुर्सत के पल एंजॉय करती दिखीं। वहीं एक में वह वाइब्रेंट पिंक और रेड मोनोकिनी में दिखाई दीं। बता दें, मलाइका का नाम पिछले कुछ दिनों से बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है, जो पेशे से डायमंड मर्चेंट हैं। हालांकि, अब तक मलाइका ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ये भी पढ़ेंः खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी
Latest Bollywood News