1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

मलाइका अरोड़ा ने खेसारी लाल यादव का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया। एक्ट्रेस ने एक कुत्ते के साथ हुई शर्मनाक हरकत पर नाराजगी जताई और वहां मौजूद लोगों के रवैये की भी कड़ी आलोचना की।

Malaika Arora, Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
Image Source : INST/@MALAIKAARORAOFFICIAL,KHESARI_YADAV मलाइका अरोड़ा और खेसारी लाल यादव

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक वायरल वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस वीडियो में भोजपुरी एक्टर की मौजूदगी में एक आवारा कुत्ते के साथ कथित तौर पर बुरा बर्ताव किया गया। मलाइका को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया की कोई कैसे किसी जानवर के साथ ऐसा करता है। सभी जानते हैं कि 'छैया छैया गर्ल' एक डॉग लवर हैं और वह जानवरों को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ भी आवाज उठाती है। अब एक्ट्रेस की इंस्टा स्टोरी भी इसी वजह से ही चर्चा में बनी हुई है।

मलाइका अरोड़ा का खेसारी लाल यादव पर फूटा गुस्सा

मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये लोग आखिर हैं कौन??? और ये आदमी कौन है जो वहां खड़ा होकर पोज दे रहा है??? घिनौना।' वायरल क्लिप में खेसारी लाल यादव एक इवेंट स्टैंडी के सामने पैपराजी के लिए पोज देते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनके पैरों के पास ग्रीन कार्पेट पर एक स्ट्रे डॉग शांति से लेटा हुआ है। शुरू में एक्टर कुत्ते को धीरे से भगाने की कोशिश करते हुए इशारा करते हैं ताकि फोटो सेशन अच्छे से पूरा हो सके, लेकिन कुत्ता वहां से नहीं हटता। ऐसे में एक असिस्टेंट पास आता है और कुत्ते को पैर से धक्का देकर वहां से खींच ले जाता है। इसके बाद एक महिला उस डॉग के साथ दुर्व्यवहार करती दिखाई देती है।

Image Source : Instagram/@malaikaaroraofficialमलाइका अरोड़ा का खेसारी लाल यादव पर फूटा गुस्सा

स्ट्रे डॉग संग हुए दुर्व्यवहार पर भड़कीं मलाइका

मलाइका ने खेसारी लाल यादव का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है, क्योंकि वह उन्हें नहीं जानती है। हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया कि उन्हें यह पूरी घटना परेशान करने वाली और स्वीकार करने वाली नहीं लगी। मलाइका जानवरों के लिए अपना प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और अक्सर रोजाना बाहर निकलने पर आवारा कुत्तों के साथ घुलती-मिलती देखी जाती हैं। एक्ट्रेस के जिम के बाहर के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें उन्हें जिम के आस-पास रहने वाले देसी कुत्तों को सहलाते, खाना खिलाते और उनके साथ खेलते हुए देखा गया है।

रियलिटी शो जज कर चुकीं मलाइका

मलाइका को हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11 में जज के तौर पर देखा गया था। हर्ष लिम्बाचिया द्वारा होस्ट किया गया यह शो 4 जनवरी 2026 को खत्म हुआ।

ये भी पढ़ें - 'भौजी ने ऑफिस में रंगे हाथों पकड़ा', अंजना सिंह ने चप्पल दिखाकर खोली खेसारी की पोल, चुनौती देकर बोली- मुंह लाल कर दूंगी

खेसारी लाल के शो में बवाल, स्टेज छोड़कर भागे: मुजफ्फरपुर में चले लाठी-पत्थर, भगदड़ में लोगों को आई चोट

Latest Bollywood News