1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया बेटे का कैसा होता है रिएक्शन, बोलीं- 'मैं खुद में संपूर्ण'

मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया बेटे का कैसा होता है रिएक्शन, बोलीं- 'मैं खुद में संपूर्ण'

मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी के साथ चल रही डेटिंग की अफवाहों पर बात की। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि यह सब सुन उनके बेटे अरहान खान का रिएक्शन कैसा होता है।

malaika arora- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SJEEVIKA40 मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने बोल्ड फैशन चॉइस की वजह से सुर्खियां बटोरती रही हैं। 52 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अपने प्रोफेशनल काम के अलावा, मलाइका फैंस के बीच अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी हैं। इस वायरल वीडियो क्लिप में दोनों को एक साथ पार्टी करते और डांस करते देखा गया। कुछ दिन पहले एक्टर सोराब ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की थी। अब डेटिंग रूमर्स के बार में मलाइका ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मलाइका अरोड़ा को है प्यार की तलाश

बॉलीवुड की 'छैंया छैंया गर्ल' मलाइका अरोड़ा ने कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में सोराब बेदी के साथ चल रही डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इस बारे में भी खुलकर बात की कि क्या वह दोबारा प्यार पाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी और यह शादी 19 साल तक चली थी। बाद में एक्ट्रेस ने 2024 तक अर्जुन कपूर को डेट किया था। इस बातचीत के दौरान मलाइका ने यह भी कहा कि प्यार और साथ जैसी चीजों की कोई प्लानिंग नहीं की जा सकती।

मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी

सोराब बेदी के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने चल रही डेटिंग रूमर्स पर खुलकर बात की और कहा, 'अब यह बात परेशान करने लगी है। मैं तो इसे बस एक मजाक की तरह लेती हूं। अरहान और मैं, हम दोनों मिलकर इन सब बातों पर खूब हंसते हैं। मैं इन चीजों की कोई प्लानिंग नहीं कर सकती। अगर कुछ होना है तो वह होकर ही रहेगा। अभी तो मैं अपनी जिंदगी में चल रही इन तमाम नई चीजों को एक्सप्लोर करके बहुत खुश हूं। यही चीज मुझे सच में मोटिवेट कर रही है और मुझे लगता है कि हां, बेशक, किसी का साथ, कोई पार्टनर- ये सब... बहुत ही शानदार होता है। अगर मुझे किसी के साथ रहना होगा तो मैं अपनी शर्तों पर ही रहूंगी।'

मलाइका अरोड़ा की चर्चित पर्सनल लाइफ

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान से शादी की थी।  शादी के 4 साल बाद 2002 में इस जोड़ी के घर उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। 2017 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। तलाक के कुछ समय बाद वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी और कुछ साल डेट करने के बाद यह कपल अलग हो गया।

ये भी पढे़ं-

बोमन ईरानी ने ट्रंप से मांगा गैस सिलेंडर, ईरानियों से बातचीत पर कसा तंज, बयान हुआ वायरल

राहुल रामकृष्णा के भाई का पैराक्वाट जहर से निधन, सरकार से बैन की अपील

Latest Bollywood News