1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर जो बना कलम का सिपाही, लिख चुका है 15 किताबें, दंगों में परिवार को छोड़ना पड़ा था कश्मीर, आज सलाम ठोकता है बॉलीवुड

एक्टर जो बना कलम का सिपाही, लिख चुका है 15 किताबें, दंगों में परिवार को छोड़ना पड़ा था कश्मीर, आज सलाम ठोकता है बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्टर और राइटर मानव कौल आज 49 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर फिल्मी सितारों समेत फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है।

Manav Kaul- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@MANAVKAUL मानव कौल

बॉलीवुड में ऐसे कम ही एक्टर हैं जो बतौर राइटर भी अपनी धाक जमा चुके हों। लेकिन एक कलाकार ऐसा है जो धाकड़ एक्टर के साथ कलम का भी तगड़ा सिपाही है और 15 किताबें लिख चुका है। खास बात ये है कि ये एक्टर बतौर लीड हीरो फिल्मों में काम कर चुके हैं और सुपरहिट सीरीज भी दे चुके हैं। हम बात कर रहे हैं मानव कौल की जिनके परिवार को कश्मीर में हिंदुओं के खिलाफ हुए दंगों का दंश झेलना पड़ा था। आज मानव कौल अपना 49वां जन्मदिन के मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम जानते हैं मानव कौल की कहानी। 

परिवार ने झेला कश्मीरी दंगों का दंश

मानव कौल का जन्म आज ही के दिन 1976 को कश्मीर के बारामूला में हुआ था। लेकिन परिवार कश्मीर में हुए हिंदुओं के ऊपर हिंसक नरसिंहार की भेंट चढ़ गया। इसके बाद मानव अपने भाई के साथ मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में आ गया। यहां मानव की स्कूली पढ़ाई हुई और इसके बाद तैराकी में मन लगने लगा। नर्मदा नदी में तैराकी सीखते हुए मानव कौल ने बतौर स्वीमर कला में स्नातक किया और भोपाल में थियेटर करने लगे। इसके बाद 1998 में मुंबई का रुख किया। यहां मानव कौल जैसे ही मुंबई में उतरे तो भीड़ देखकर घबरा गए लेकिन संघर्ष से मुंह नहीं मोड़ा।

जीतोड़ मेहनत से बनाया मुकाम

मानव कौल ने मुंबई आकर खूब संघर्ष किया और छोटी दुकानों में बिस्कुट तक बेचा है। लेकिन लगातार मेहनत रंग लाई और फिल्मों में छोटे किरदार मिलने लगे। मानव ने अपने करियर में अब तक 32 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके हैं। मानव ने छोटे किरदारों से सफर शुरू किया और बाद में बतौर लीड हीरो भी काम किया है। बीते दिनों नेटफ्लिक्स की सीरीज सीए टॉपर में कमाल का काम किया था और खूब तारीफें बटोरी  थीं। बीते दिनों ओटीटी पर एक हॉरर फिल्म बारामुला भी आई थी जिसमें उन्होंने कश्मीर में हुए हिंदुओं के प्रति नरसंहार का भी जिक्र किया था। आज मानव कौल सिनेमाई दुनिया के ऐसे सितारे हैं जिन्हें कई लोग सलाम ठोकते हैं। आज जन्मदिन के मौके पर फैन्स समेत तमाम फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है।  

Latest Bollywood News