A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा मेरीनर, मां फिजियोथेरेपिस्ट, बेटे ने ली साइकोलॉजी की डिग्री, बाई चांस बना स्टार, अब मनोज बाजपेयी को देगा टक्कर

पापा मेरीनर, मां फिजियोथेरेपिस्ट, बेटे ने ली साइकोलॉजी की डिग्री, बाई चांस बना स्टार, अब मनोज बाजपेयी को देगा टक्कर

'इंस्पेक्टर जेंडे' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके लीड विलेन की चर्चा हो रही है, जो मनोज बाजपेयी को टक्कर देता नजर आएगा। चलिए आपको इस एक्टर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

jim sarbh- India TV Hindi
Image Source : @JIMSARBHFORREAL/INSTAGRAM जिम सर्भ।

'इंस्पेक्टर जेंडे' की रिलीज को लेकर काफी बज बना हुआ है। ओटीटी पर ये फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। नेटफ्लिक्स पर 5 सितंबर से फिल्म स्ट्रीम होगी। ट्रेलर देखकर ये जाहिर हो रहा है कि फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है। फिल्म में मनोज इंस्पेक्टर जेंडे के किरदार में तो छाए ही हैं, लेकिन उनसे भी ज्यादा चर्चा है फिल्म के मुख्य विलेन की, जो उनको कई चक्कर लगवाने वाला है। ये किरदार किसी और ने नहीं बल्कि टैलेंटेड एक्टर जिम सर्भ ने निभाया है। जिम की चर्चाओं के बीच हम आपको बताते हैं कि उनका करिदार कैसा होने वाला है और वो किस तरह के फैमिली और एजुकेशनल बैकग्राउंड से आते हैं।

कैसा होगा जिम का किरदार

जिम सर्भ 'इंस्पेक्टर जेंडे' फिल्म में कार्ल भोजराज के किरदार में नजर आएंगे, जो कि कुख्यात ‘स्विमसूट किलर’ चार्ल्स शोभराज का बेहद प्रेरित एक काल्पनिक संस्करण हैं। इस किरदार में जिम सर्भ का अंदाज क्रूरता, चालाकी और एक अजीब आकर्षण से लबरेज दिखता है। ट्रेलर से स्पष्ट होता है कि जिम, एक बेहद चतुर और तेज अपराधी हैं, जो बार-बार फरार होने में कामयाब होते हैं। फिल्म में पुलिस के किरदार में मनोज बाजपाई हैं जो उनका पीछा करते नजर आएंगे।

यहां देखें पोस्ट

टैलेंट की खान है जिम

जिम सर्भ एक टैलेंटेड भारतीय अभिनेता हैं, जो थिएटर, बॉलीवुड और वेब सीरीज में अपने शानदार काम के लिए पहचाने जाते हैं। वे खासतौर पर फिल्मों 'नीरजा', 'पद्मावत' और वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। जिम सर्भ एक पारसी परिवार से आते हैं और एक्टर का कहना है कि वो बाइचांस ही एक्टर बने। काफी ज्यादा पढ़ाई करने के बाद उनका फिल्मों में आना किसी संयोग से कम नहीं था। एक्टर का फैमिली बैकग्राउंड भी मुंबई से ही जुड़ा है और उनके माता-पिता भी काफी पढ़े-लिखे थे।

जिम सर्भ के माता-पिता कौन हैं?

जिम सर्भ के पिता एक पारसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वे एक मर्चेंट नेवी कप्तान थे। वो मर्चेंट शिप्स में मास्टर मरीनर रहे, यानी वो शख्स जो पूरी शिप को लीड करता है। उनके पिता ने पूरी जिंदगी समुद्री जहाजों के संचालन का काम देखा। वहीं जिम सर्भ की मां एक एनजीओ में काम करती थीं, जो मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता था। वो पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट थी। सामाजिक कार्यकर्ता को तौर पर वो एनजीओ से जुड़ी और समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने में सक्रिय रहीं।

यहां देखें पोस्ट

कहां की पढ़ाई?

दक्षिण मुंबई के एक पारसी परिवार में जन्मे जिम सर्भ 3 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया चले गए और आठ साल की उम्र तक वहीं रहे। उसके बाद अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के लिए मुंबई वापस लौट आए। इसके बाद वे अमेरिका के अटलांटा स्थित एमोरी विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की पढ़ाई करने के लिए वापस चले गए। वर्तमान में वर्सोवा में रहने वाले इस अभिनेता ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उनके पास कभी कोई निश्चित कार्ययोजना नहीं रही। वे कहते हैं, 'अचानक, मुझे बताया जा रहा है कि मेरे करियर के लिए क्या अच्छा है, मुझे किस तारीख तक क्या साइन करना है, ताकि मैं सिर्फ इंडी फिल्मों का हिस्सा न रहूं।'

क्यों मिले कई रिजेक्शन?

एक्टर आगे कहते हैं, 'मैंने इन चीजों के बारे में कभी सोचा ही नहीं। मैंने नाटक इसलिए किए क्योंकि मुझे नाटक पसंद थे, मैंने मनोविज्ञान इसलिए पढ़ा क्योंकि मुझे इस विषय में रुचि थी और मैं उम्मीद करता हूं कि मैं फिल्में करता रहूंगा क्योंकि मुझे यह माध्यम पसंद है।' ये इंटरव्यू एक्टर ने अपनी फिल्म 'नीरजा' की रिलीज के दौरान दिया था। जिम ने बताया कि उन्हें दुबले और कम हाइट के होने के चलते कई बार रिजेक्ट किया गया। इसके अलावा वो हिंदी बोलने में सहज नहीं थे, ये भी उनके करियर के बीच आने लगा, लेकिन उनका कहना है कि वो हिंदी भाषी किरदार ही निभाएंगे।

Latest Bollywood News