A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड पिता की राह पर चला बेटा, डांस में अजय देवगन को दी थी टक्कर, अब भविष्य के बन सकते हैं हिट हीरो

पिता की राह पर चला बेटा, डांस में अजय देवगन को दी थी टक्कर, अब भविष्य के बन सकते हैं हिट हीरो

अभिनेता और डांसर जावेद जाफरी की तरह उनके बेटे मिजान भी एक्टर होने के साथ-साथ डांसर भी हैं, जो 09 मार्च, 2026 को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Meezaan Jafri- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@MEEZAANJ मिजान जाफरी

जावेद जाफरी के बेटे बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। हम बात कर रहे हैं मिजान जाफरी की, जो बॉलीवुड के सबसे होनहार युवा एक्टर्स में से एक हैं। वो अपने चार्म, टैलेंट और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले मिजान जाफरी मशहूर कॉमेडियन जगदीप जाफरी के पोते हैं। अपने मशहूर फिल्मी खानदान के बावजूद, मिजान ने कड़ी मेहनत, धांसू डांस और नैचुरल एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।

स्टार पिता का होनहार बेटा

9 मार्च 1995 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे मिजान एक ऐसे परिवार में पले-बढ़े जो आर्ट और एंटरटेनमेंट से जुड़ा था। छोटी उम्र से ही उन्हें फिल्में, म्यूजिक और डांस में बहुत रुचि थी। उन्होंने न्यूयॉर्क में स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से पढ़ाई की और बाद में एक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए भारत लौट आए। बॉलीवुड एक्टर मिजान ने 2019 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और यही से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। मिजान कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह अपने पिता की तरह नेम-फेम कमाना चाहते हैं।

अजय देवगन की फिल्म से छाए मिजान जाफरी

'मलाल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले मिजान की अधिकतर शुरुआती फिल्में जैसे 'हंगामा 2' (2021), 'यारियां 2' (2023) और 'द मिरांडा ब्रदर्स' (2024) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। वहीं, 2025 में वह फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आए। इस फिल्म की वजह से वह काफी सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म में लोगों को उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनका डांस पसंद आया था। इसी फिल्म में जावेद जाफरी और मिजान एक साथ डांस करते दिखाई दिए थे। अंशुल शर्मा की इस फिल्म में आर माधवन, अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह भी अहम किरदार में नजर आए थे।

अजय देवगन ने की मिजान जाफरी की तारीफ

ANI से बातचीत के दौरान, अजय ने जावेद जाफरी के बेटे की तारीफ की थी और 'दे दे प्यार दे 2' के सेट पर मिजान की मेहनत और काम को देख बहुत खुश थे, जहां मिजान ने उनके आइकॉनिक 'फूल और कांटे' का स्टंट रिक्रिएट किया था। इसी इंटरव्यू में एक्टर ने यह भी कहा था कि जावेद की तरह मिजान भी बहुत अच्छे डांसर हैं।

ये भी पढे़ं-

शाहरुख खान ने की अनिल कपूर की तारीफ, 'सूबेदार' के एक्शन सीन को बताया धांसू, रिव्यू आया सामने

JioHotstar की 6 एपिसोड वाली धांसू सीरीज, कहानी जो घुमा दे दिमाग, अकेले देखने की नहीं होगी हिम्मत

Latest Bollywood News