1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दादा का बॉलीवुड में खूब चला सिक्का, बेटे ने भी कमाया नाम, अब पोता भी बना अजय देवगन की फिल्म का हीरो

दादा का बॉलीवुड में खूब चला सिक्का, बेटे ने भी कमाया नाम, अब पोता भी बना अजय देवगन की फिल्म का हीरो

सूरमा भोपाली का किरदार निभाने वाले एक्टर जगदीप का पोता भी अब अजय देवगन की फिल्म में हीरो बन गया है। इससे पहले उनके बेटे भी लंबे समय से फिल्मी दुनिया पर राज किया है।

meezaan jafri- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@MEEZAANJ मीजान जाफरी

अजय देवगन स्टारर फिल्म में बतौर हीरो नजर आने वाले मीजान जाफरी ने भी इस फिल्म के खूब पहचान हासिल की है। अपने पिता जावेद जाफरी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले मीजान भी अब हीरो बन गए हैं और 'दे दे प्यार दे 2' फिल्म में उन्होंने हीरो बनकर अजय देवगन को भी टक्कर दी है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मीजान के दादा का भी बॉलीवुड में कभी सिक्का चलता था और 400 से ज्यादा फिल्मों में अपनी कलाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। मीजान के पिता भी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं। आइये जानते हैं मीजान के करियर के परिवार की पूरी कहानी। 

शोले में भी दिखा था दादा का जलवा

मीजान के दादा के नाम था जगदीप और बॉलीवुड की 400 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने काम किया था। फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार ने उन्हें खूब पहचान दिलाई थी। जगदीप का असल नाम सैयद इश्ताक अहमद जाफरी था और अपने समय के दिग्गज कलाकार रहे हैं। जगदीप ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का खूब सिक्का चलाया और 2020 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जगदीप ने इस दुनिया से जाने से पहले अपने बेटे जावेद जाफरी को भी बॉलीवुड में पहचान दिलाई। 3 इडियट्स समेत दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लेकर कॉमेडी तक में जान फूंकने वाले जावेद जाफरी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी ने भी बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। 

अजय देवगन को दी टक्कर

मीजान जाफरी ने साल 2019 में आई फिल्म 'मलाल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद हंगामा-2 में भी अहम किरदार में नजर आए। हालांकि ये दोनों ही फिल्में उन्हें पहचान नहीं दिला सकीं। इसके बाद यारियां-2 में भी काम किया। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे-2' में उन्होंने दमदार किरदार निभाया है। इतना ही नहीं इस फिल्म में मीजान भी अपने किरदार से अजय देवगन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या मीजान आने वाले दिनों अपनी शोहरत का कद पिता और दादा के जितना पहुंचा पाते हैं या नहीं। हालांकि मीजान को फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने काफी पहचान दिला दी है। 

ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेयी को जिस फिल्म ने दिलाई पहचान, उसी फिल्म की हीरोइन थी फैमिली मैन की एक्ट्रेस, चंबल में गूंजी थी बंदूक

धर्मेंद्र की मौत के 36 घंटे बाद आमिताभ ने किया ऐसा पोस्ट, फैंस की उड़ी हवाइयां, करने लगे ऐसी-ऐसी बातें

Latest Bollywood News