1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के एक्शन मूव्स को देखकर इतने प्रभावित हुए महानायक कि खुद भी किया कॉपी, देखें

'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के एक्शन मूव्स को देखकर इतने प्रभावित हुए महानायक कि खुद भी किया कॉपी, देखें

‘हीरोपंती 2’ एक एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। 

Amitabh Bachchan - India TV Hindi
Image Source : INST/AMITABH BACHCHAN Amitabh Bachchan 

देश के सबसे युवा और सबसे सफल एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने एक्शन स्पेस में अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि अमिताभ बच्चन जैसे सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ने उन्हें कॉपी किया है।
लोग टाइगर श्रॉफ के एक्शन के फैंस तो थे ही, लेकिन अब महानायक के स्टंट मूव्स देखकर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में लेजेंड्री सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर टाइगर के एक्शन मूव्स की कॉपी करने की कोशिश करते हुए अपनी एक इमेज अपने फैन्स के साथ शेयर की है। इस फोटो में अमिताभ बच्चन ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "टाइगर श्रॉफ को ऐसे फ्लेक्सिबल किक मारकर लाइक्स देखने के बाद मैंने सोचा मैं भी ट्राई करूं। उम्मीद है कि मुझे थोड़े लाइक्स मिलेंगे।

यह देखने के बाद टाइगर श्रॉफ बिग बी के जेस्चर से इतने अभिभूत हो गए कि उन्होंने मिस्टर बच्चन को धन्यवाद दिया और सुपरस्टार के दयालु शब्दों पर अपनी खुशी जाहिर की। टाइगर ने कहा, "ठीक है.. इस अवसर को लेना पड़ा और थोड़ा दिखावा करना पड़ा कि जब हमारे देश के सबसे महान स्टार और सबसे महान एक्शन हीरो ने मेरे लिए कुछ उदार शब्द दिए, एक गंभीर नोट पर सर अगर मैं अभी भी आपकी तरह किक मार सकता हूं तो कुछ साल बाद भी मैं ऐसा ही करना चाहूंगा,  यह एक आशीर्वाद होगा।”

‘हीरोपंती 2’ एक एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। ट्रेलर में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अलग किरदार देखने को मिला। वहीं टाइगर कई एक्शन सीन करते दिखाई दिए, वहीं तारा के साथ उनकी केमेस्ट्री भी खूब देखने को मिली। फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News