A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महमूद ने 1965 में ही बना दी थी भूत बंगला, मौतों की लग गई थी झड़ी, कहानी ऐसी कि आज तक नहीं भूले लोग

महमूद ने 1965 में ही बना दी थी भूत बंगला, मौतों की लग गई थी झड़ी, कहानी ऐसी कि आज तक नहीं भूले लोग

साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' को महमूद ने बनाया था और कमाई के मामले में हिट रही थी। इतना ही नहीं इसी फिल्म ने बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी की शुरुआत की थी।

Bhoot Bangla- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB भूत बंगला

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और लंबे समय बाद एक बार फिर डायरेक्टर प्रियदर्शन का जादू देखने को मिला है। फिल्म में कमाल की कॉमेडी देखने को मिल रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देखने के बाद लोगों को भूलभुलैया की भी याद आ रही है जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भूत बंगला नाम की सबसे पहली फिल्म बॉलीवुड को महमूद ने दी थी। महमूद जो खुद में किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं थे और अपनी दमदार कॉमेडी के लिए पहचाने जाते थे। साल 1965 में महमूद ने भूत बंगला नाम की फिल्म बनाई थी जिसने बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। 

क्या थी फिल्म की कहानी?

महमूद ने फिल्म भूत बंगला को डायरेक्ट किया था और ये फिल्म 1965 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी डायरेक्टर ने अख्तर उल ईमान और तनुजा समर्थ के साथ मिलकर लिखी थी। फिल्म महमूद के साथ तनुजा समर्थ और नासिर हुसैन ने लीड रोल निभाए थे। फिल्म की कहानी मुंबई के पास बने एक बंगले की थी। इस बंगले के मालिक कुंदनलाल की मौत हो जाती है और उसका परिवार रातोंरात गायब हो जाता है। इसके बाद कहानी 50 साल आगे बढ़ती है और इसी बंगले में कुंदनलाल के भतीजे रामलाल, श्यामलाल और रामू यहां रहते हैं। रामलाल की बेटी रेखा लंदन में रहती है और भारत वापस लौटती है। लेकिन इसी दौरान रामलाल की हत्या हो जाती है और श्यामलाल पर उसकी हत्या का आरोप लग जाता है। इसके बाद श्यामलाल की भी मौत हो जाती है। वहीं रेखा को वहीं पास के एक लड़के से प्यार हो जाता है और उसके बाद वे दोनों इस बंगले में इस रहस्य को सुलझाने के लिए घुसते हैं। 

कमाई के मामले में हिट रही थी फिल्म

भूत बंगला फिल्म ने कमाई के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि 1965 में कमाई का कोई शुद्ध आंकड़ा नहीं है लेकिन बताया जाता है कि ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इतना ही नहीं ये फिल्म हिट भी रही थी। हालांकि फिल्म को आईएमडीबी पर 6.4 की रेटिंग मिली है जो कुछ खास नहीं मानी जाती है। लेकिन इस फिल्म ने बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी की शुरुआत की थी। 

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Surprise: कौन है 'भूत बंगला' का भूत वधुसुर, अक्षय कुमार की फिल्म के क्लाइमैक्स में छिपा है डबल धमाल

कौन हैं आलिया के जीजा, रणबीर की तरह भनेंगे भट्ट परिवार के दामाद, बहन शाहीन ने की सगाई, फ्लॉन्ट की सॉलिटेयर रिंग

Latest Bollywood News