1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Melodious Monday: विदेशों तक बोलता है सुरों का डंका, सुपरस्टार सिंगर मुंबई में नहीं गांव में गुजारता है दिन

Melodious Monday: विदेशों तक बोलता है सुरों का डंका, सुपरस्टार सिंगर मुंबई में नहीं गांव में गुजारता है दिन

बॉलीवुड के एक सिंगर ऐसे भी जिनकी सादगी लोगों को खूब भाती है। बॉलीवुड सुपरस्टार होने के बाद भी अपने गांव में जिंदगी गुजारते हैं।

Arijit Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अरिजीत सिंह

बॉलीवुड में शोहरत पा लेने के बाद कलाकारों की जिंदगी रंगीन दुनिया रम जाती है। फिल्मी दुनिया की चकाचौंध और कैमरों के चमचमाते फ्लैश के आगे जिंदगी की हकीकत देख पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन बॉलीवुड में एक सिंगर ऐसा भी है जिसकी आवाज करोड़ों दिलों पर राज करती है और संगीत की दुनिया का किंग है। इसके बाद भी ये सिंगर अपने गांव में परिवार के पास रहता है। इतना ही नहीं कभी भी अपनी स्कूटी से लोगों को आते-जाते दिख जाते हैं। ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि अरिजीत सिंह हैं। आज मंडे मेलोडियस सीरीज में हम आपको बताते हैं अरिजीत सिंह की कहानी। 

सेलिब्रिटी होना पसंद नहीं करते अरिजीत सिंह

फोर्ब्स इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अरिजीत सिंह ने बताया था कि वे हमेशा से ही सिंगर बनना चाहते थे। लेकिन उन्हें सेलिब्रिटी की जिंदगी और चमकधमक में कोई दिलचस्पी नहीं है। अरिजीत को केवल संगीत से प्यार है इसलिए गायकी की दुनिया में अपनी आवाज का सिक्का चलाया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के छोटे से गांव जियागंज में जन्मे अरिजीत सिंह ने साल 2010 में आई फिल्म केड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इससे पहले अरिजीत सिंह करीब 5 साल तक स्ट्रगल करते रहे। म्यूजिक रियालिटी शोज में अपनी आवाज का दम दिखा चुके अरिजीत सिंह ने भले ही ये शो नहीं जीत पाया लेकिन उनकी आवाज को दुनिया ने सुना और खूब सराहा। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर-2 में अरिजीत के गाने हिट रहे और सिंगर बन गए। लेकिन असल मायने में अरिजीत सिंह को स्टार बनाया आशिकी-2 फिल्म ने। इस फिल्म के गाने सुपरहिट रहे और अरिजीत को संगीत की दुनिया का बेताज बादशाह बना दिया। 

250 फिल्मों में गाए गाने

बता दें कि अरिजीत सिंह ने अपने करियर में अब तक 250 से ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं। अरिजीत के दर्जनों गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स में गिने जाने वाले अरिजीत कुछ समय मुंबई में रहे और करियर के पीक पर ही ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर अपने गांव लौट गए। हालांकि अरिजीत सिंह संगीत से दूर नहीं हुए और अक्सर ही म्यूजिक कॉन्सर्ट में धूम मचाते नजर आते रहते हैं। अरिजीत सिंह का जलवा केवल भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनिया के कई देशों में उनकी आवाज का सिक्का चलता है। यही वजह है कि अरिजीत सिंह के दुनियाभर में कॉन्सर्ट हिट रहते हैं। भारत में भी अरिजीत सिंह के करोड़ों फैन हैं। 

सादगी के लिए जाने जाते हैं अरिजीत सिंह

बता दें कि अरिजीत सिंह अपने गांव जियागंज में अपने घर पर रहते हैं और म्यूजिक के काम के सिलसिले में मुंबई आते-जाते रहते हैं। अरिजीत की सादगी किसी से छिपी नहीं है। अक्सर ही अरिजीत को अपने बेटे के स्कूल के बाहर साधारण कपड़ों में देखा जाता रहा है। इसके साथ ही कई बार अपनी स्कूटी से गलियों के चक्कर लगाते भी अरिजीत सिंह नजर आ जाते हैं। अपनी सादगी के लिए मशहूर अरिजीत सिंह बॉलीवुड के हाईएस्ट टैक्स पेइंग कलाकार भी रहे हैं। 

Latest Bollywood News