A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टिंग छोड़ बनी बिजनेसवुमन, कहां गायब है यशराज की ये हीरोइन, 23 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

एक्टिंग छोड़ बनी बिजनेसवुमन, कहां गायब है यशराज की ये हीरोइन, 23 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

यशराज की 2002 में आई सुपरहिट फिल्म से डेब्यू कर सभी का दिल जीतने वाली ये हसीना अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। उस वक्त वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती थीं। लेकिन, अब 23 साल बाद एक्ट्रेस इतनी बदल चुकी हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल है।

Tulip Joshi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/TULIP JOSHI ट्यूलिप जोशी का लेटेस्ट लुक

हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में तरह-तरह के किरदार निभाने वाली ये एक्ट्रेस अब चकाचौंध की दुनिया से दूर हैं। हम बात कर रहे हैं यशराज बैनर तले बनी सुपरहिट फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से मशहूर हुईं ट्यूलिप जोशी की। इस फिल्म से शानदार डेब्यू करने के बाद वह कुछ गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन, उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी ने इसमें अंजलि शर्मा का किरदार निभाया था। वह मूवी में उदय चोपड़ा के अपोजिट नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी आज तक लोग भूले नहीं हैं। सुपरहिट फिल्म से हिट डेब्यू करने वाली ट्यूलिप जोशी ने अचानक फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वो एक्टिंग छोड़कर करोड़ों का बिजनेस संभाल रही हैं।

एक्टिंग छोड़ बिजनेसवुमन बनीं एक्ट्रेस

ट्यूलिप जोशी ने 2002 में यशराज फिल्म्स की फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और बाद में 2015 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद, एक्ट्रेस ट्यूलिप ने कैप्टन विनोद नायर से शादी की, जो एक बिजनेसमैन और लेखक हैं। दोनों चार साल तक लिव इन में रहे और फिर शादी करने का फैसला किया। ट्यूलिप और विनोद ने साथ में एक कंसल्टिंग फर्म शुरू की, जिसकी एक्ट्रेस डायरेक्टर हैं। बॉलीवुड हसीना ने फिल्मों में असफल होने के बाद, बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और सफलता हासिल की। वह, वैदिक सलाहकार भी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां भी शेयर करती हैं। ट्यूलिप जोशी 45 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और फिट दिखती हैं।

कैसे मिला यशराज की फिल्म में काम

ट्यूलिप, आदित्य चोपड़ा की पहली पत्नी पायल खन्ना की अच्छी दोस्त थीं। दरअसल, आदित्य और पायल की शादी में एक्ट्रेस भी पहुंची थीं। इसी दौरान आदित्य ने ट्यूलिप जोशी को देखा और उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा। ऐसे उन्हें अपनी पहली फिल्म 'मेरे यार की शादी है' का ऑफर मिला। ट्यूलिप जोशी का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है।

Latest Bollywood News