1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मेट्रो इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज, अलग-अलग जनरेशन की 4 अनोखी लव स्टोरी, बदला-बदला दिखा प्यार

'मेट्रो इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज, अलग-अलग जनरेशन की 4 अनोखी लव स्टोरी, बदला-बदला दिखा प्यार

Metro In Dino Trailer Out: अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अलग-अलग जनरेशन की चार अलग-अलग प्रेम कहानियां देखने को मिल रही हैं।

Metro In Dino- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर रिलीज

अनुराग बसु की 2007 में रिलीज हुई 'लाइफ इन ए मेट्रो' रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म के गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। अब 18 साल बाद अनुराग बसु इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'मेट्रो इन दिनों'। इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। 'लाइफ इन ए मेट्रो' की ही तरह अनुराग बसु की इस अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी अलग-अलग जनरेशन की 4 लव स्टोरी दिखाई जाएंगी, जिसे नए तड़के के साथ दर्शकों के सामने परोसा जाएगा।

मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर जारी

'मेट्रो इन दिनों' के ट्रेलर की शुरुआत अरिजीत सिंह के गाने और आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के कैब में सफर करने से होती है, जो सिर्फ दोस्त हैं लेकिन धीरे-धीरे प्यार में पड़ जाते हैं। इसके बाद पंकज त्रिपाठी-कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल-फातिमा सना शेख और नीना गुप्ता-अनुपम खेर के किरदारों को भी उनके अतीत और वर्तमान से परिचित कराया जाता है। सभी अपने-अपने रिश्ते में एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इस ट्रेलर की खासियत ये है कि पहली फिल्म की ही तरह इसके गाने भी निश्चित रूप से याद रखने वाले हैं।

डायलॉग्स पर आया लोगों का दिल

ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग भी हैं, जो सभी की जीवन को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण को दिखाते हैं। वैसे तो मेट्रो इन दिनों एक रोमांटिक ड्रामा है, लेकिन इसे दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कई दिल को खुश कर देने वाले कॉमेडी सीन भी जोड़े गए हैं। खासतौर पर पंकज त्रिपाठी ट्रेलर में कई जगह अपनी कॉमिक टाइमिंग को फ्लॉन्ट करते देखे जा सकते हैं।

ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन

यूट्यूब पर यूजर इस ट्रेलर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई फिल्म के डायलॉग्स पर भी रिएक्शन देते दिखे, खासतौर पर अरिजीत सिंह की आवाज दर्शकों के दिल जीत रही है। एक यूजर ने ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए लिखा- 'क्या शानदार ट्रेलर है? जस्ट मैजिकल, अरिजीत सिंह की आवाज कमाल की है। मास्टरपीस।' एक अन्य ने लिखा - 'फील दिला दिया अरिजीत सिंह ने, वही लाइन रिपीट में सुन रहा हूं।'

कब रिलीज होगी फिल्म

'मेट्रो इन दिनों' की बात करें तो फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, पकंज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म 2007 में बनी लाइफ इन ए मेट्रो का सीक्वल है, जो 18 सालों बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Latest Bollywood News