A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड Mirzapur The Movie New Cast: कालीन भैया पर भारी पड़ेगी दो OG गैंगस्टर्स की दबंगई, बीना भाभी को अदाओं से ढेर करेगी जन्नत गर्ल, 5 नए सितारों से सजेगी महफिल

Mirzapur The Movie New Cast: कालीन भैया पर भारी पड़ेगी दो OG गैंगस्टर्स की दबंगई, बीना भाभी को अदाओं से ढेर करेगी जन्नत गर्ल, 5 नए सितारों से सजेगी महफिल

Mirzapur The Movie New Cast: मिर्जापुर सीरीज की सफलता के बाद अब कालीन भैया और त्रिपाठी परिवार की कहानी बड़े पर्दे पर आ रही है। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। अब इसकी कहानी में कई नए पात्र भी जुड़ रहे हैं।

Mirzapur The Movie New Cast - India TV Hindi Image Source : SUSHANT SINGH, RAVI KISHAN INSTAGRAM मिर्जापुर द मूवी की नई कास्ट।

ओटीटी की दुनिया में कुछ ही सीरीज ऐसी होती हैं जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तूफान ले आती हैं, और ‘मिर्जापुर’ उन्हीं में से एक है। अपने बेबाक डायलॉग्स, बर्बर हिंसा, सत्ता की बेरहम राजनीति और यादगार किरदारों के दम पर इस शो ने बहुत कम समय में खुद को एक कल्ट क्लासिक के तौर पर स्थापित कर लिया। हर नए सीजन के साथ इसका क्रेज कई गुना बढ़ता गया और इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड कायम किए। मिर्जापुर की गद्दी, वहां की दुश्मनियां और खून से सनी कहानियां दर्शकों को आज भी उतनी ही रोमांचित करती हैं। इसी दीवानगी को देखते हुए अब मेकर्स ने इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी को सिनेमाघरों तक ले जाने का फैसला किया है। ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ जल्द ही बड़े पर्दे पर उसी तीखे, बेखौफ और धमाकेदार अंदाज में दस्तक देने वाली है, जिसने इस सीरीज को खास बनाया। इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

कालीन भैया की टोली इस बार नई कहानी लेकर आने वाली है। 4 सितंबर फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी गई है। इस बार फिल्म में कई नए सितारे नजर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, द्वियेंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल संग इस फ्रेंचाइजी में पहली बार कुछ ऐसे नाम जुड़ने वाले हैं, जो पहले से ही फिल्मी दुनिया में जाना माना नाम हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में इनकी एंट्री से चार चांद लग जाएंगे और कहानी और भी ज्यादा प्रभावी हो जाएगी। नई कास्ट में कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्हें ओजी गैंगस्टर भी कहा जा सकता है। इतना ही नहीं इनमें से एक ने तो बॉलीवुड में गैंगस्टर वर्ल्ड की शुरुआती फिल्मों में भी काम किया। नई कास्ट में पांच नए नाम शामिल हैं, डालें एक नजर।

ये रही इन 5 सितारों की लिस्ट

रवि किशन

बॉलीवुड में रवि किशन पहले ही अपना दबंद अंदाज दिखा चुके हैं। सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार अब 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके किरदार का खुलासा अभी नहीं हुआ, लेकिन उम्मीद यही की जा रही है कि उनका रोल दमदार होने वाला है। रवि किशन पहले भी बड़े पर्दे पर सॉलिड गैंगस्टर अवतार दिखा चुके हैं। 'हेरा फेरी 2' में उनका मजाकिया गैंगस्टर अवतार लोगों को खूब पसंद आया था।

सुशांत सिंह

एक्टर सुशांत सिंह बॉलीवुड के ओजी गैंगस्टर हैं। सुशांत सिंह ने एक दो नहीं बल्कि कई गैंगस्टर फिल्मों में काम किया है और खुद बड़े पर्दे पर गैंगस्टर बने नजर आए हैं। 'सत्या', 'सेहर', 'जंगल', 'रक्तचरित्र' और 'शूल' जैसी फिल्मों में गैंगस्टर का रोल निभाया है। हाल ही में वो वेब सीरीज 'बिंदिया के बाहुबली सीजन 2' में भी गैंगस्टर की भूमिका निभाते आए हैं। अब लोगों की नजर 'मिर्जापुर द मूवी' में उनके किरदार पर है।

जितेंद्र कुमार

ओटीटी पर्दे के किंग कहे जाने जितेंद्र कुमार भी 'मिर्जापुर द मूवी' का हिस्सा हैं। हमेशा अपने सरल और सीधे-सादे रोल्स से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर अब जीतू भैया और सचिव जी वाली छवि से इतर नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार कैसा होने वाला है, ये देखना अहम होगा।

सोनल चौहान

इमरान हाशमी की हीरोइन जिन्हें 'जन्नत गर्ल' कहा जाता है भी इस फिल्म का हिस्सा है। सोनल चौहान इस फिल्म में 100 प्रतिशत ग्लैमर का तड़का लगाएगी और इस मामले में वो बीना भाभी पर भी भारी पड़ेंगी।

मोहित मलिक

मोहित मलिक का किरदार खास होने वाला है। टीवी से बड़े पर्दे की यात्रा तय करने वाले कमाल के एक्टर अब इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। टीवी पर कई निगेटिव और दबंग किरदार करने के लिए वो जाने जाते हैं। 'आजाद' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म होने वाली है।

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Release: अब OTT पर नहीं बड़े पर्दे पर दहाड़ेंगे कालीन भैया, तय हो गई रिलीज डेट

दिमाग के अंजर-पंजर ढीले कर देगी 7.7 IMDb रेटिंग वाली ये सीरीज, भूल जाएंगे 'फर्जी'-'मिर्जापुर' का सस्पेंस

Latest Bollywood News