A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस इंडिया का टैग करियर के लिए बना रुकावट, एक्टिंग ही नहीं प्लेन उड़ाने में भी हैं माहिर, कहलाई 'ब्यूटी विद ब्रेन'

मिस इंडिया का टैग करियर के लिए बना रुकावट, एक्टिंग ही नहीं प्लेन उड़ाने में भी हैं माहिर, कहलाई 'ब्यूटी विद ब्रेन'

बॉलीवुड की वो मल्टी टेलेंटेड एक्ट्रेस, जिन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' भी कहा जाता है। उन्हें फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 1999 का ताज पहनाया गया। उन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि प्लेन उड़ाने से लेकर हॉर्स राइडिंग तक में महारत हासिल की है।

gul panag- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GULPANAG ये बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं ब्यूटी विद ब्रेन

बॉलीवुड की मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस गुल पनाग का जन्म 3 जनवरी, 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल थे, इसलिए उन्होंने कई अलग-अलग जगहों पर पढ़ाई की। उन्होंने मैथमेटिक्स में बैचलर डिग्री और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। गुल पनाग एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और उन्हें डिंपल गर्ल भी कहा जाता है। उन्हें मोटरसाइकिल चलाना और हवाई जहाज उड़ाना का भी शौक है। गुल ने साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद एक्टिंग करना शुरू किया। हालांकि, मिस इंडिया का ताज उनके करियर की अड़चन बन गया।

एक्ट्रेस से पायलट और राजनीति तक का तय किया सफर

गुल पनाग ने 2003 में फिल्म 'धूप' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने 'जुर्म', 'डोर' और 'निरमा सिक्स फीट अंडर' जैसी पॉपुलर फिल्मों में भी काम किया है। एक्टिंग के अलावा, गुल एक सर्टिफाइड पायलट हैं और उनके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस है। इतना ही नहीं उन्हें मोटरसाइकिल चलाना भी बहुत पसंद है। गुल ने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया और चंडीगढ़ से संसदीय चुनाव लड़ा था, लेकिन किरण खेर से करारी मत मिली। हिंदी फिल्मों के अलावा, उन्होंने पंजाबी फिल्मों और सीरीज में भी काम किया है।

जब मिस इंडिया का टैग एक्ट्रेस के लिए बना मुसीबत

नवभारत को दिए एक पुराने इंटरव्यू में गुल पनाग ने खुलासा किया था, 'फिल्ममेकर्स मिस इंडिया गुल को गंभीर भूमिकाओं में कास्ट करने से डरते थे और उन्हें सिर्फ ग्लैमरस रोल ऑफर किए जाते थे। मिस इंडिया का खिताब मेरे लिए रुकावट बन गया। अगर कोई अभिनेत्री सिर्फ ग्लैमरस रोल पर आधारित किरदार करना चाहती है तो यह खिताब बड़ी उपलब्धि माना जाता है। ऐसे में वह मुझे गंभीर किरदार देने में हिचकिचाते हैं, जो मेरे लिए मुसीबत बन गया था।'

गुल पनाग का हिट करियर

गुल पनाग एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। उन्होंने 2007 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए जी सिने क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता और 2020 में पाताल लोक के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं। वह कर्नल शमशेर सिंह फाउंडेशन चलाती हैं, वॉकहार्ट फाउंडेशन के एडवाइजरी बोर्ड में रही हैं और इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन, 2010 में दिल्ली हाफ मैराथन जैसे सोशल कामों में हिस्सा लिया है।

गुल पनाग के पति कौन हैं?

एक्ट्रेस ने 13 मार्च, 2011 को चंडीगढ़ में एयरलाइन पायलट ऋषि अटारी से शादी की और उनका एक बेटा है, जिसका नाम निहाल है। दोनों ने गुरुद्वारे में पारंपरिक पंजाबी सिख समारोह में शादी की। एक्ट्रेस गुल सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं, लेकिन अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें-

Border 2: सनी देओल ने इस वजह से बनाई थी 'बॉर्डर', पिता धर्मेंद्र की फिल्म 'हकीकत' से है खास कनेक्शन

'कबीर सिंह' के लिए शाहिद कपूर नहीं ये सुपरस्टार था पहली पसंद, इस वजह से ठुकराया ऑफर, संदीप वांगा ने किया खुलासा

 

Latest Bollywood News