'स्त्री' और 'भूल भुलैया' जैसी बेहतरीन हॉरर-कॉमेडी की शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स ने बेक-टू-बैक कई बॉलीवुड हॉरर फिल्मों का ऐलान किया है। इनमें संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी', नुसरत भरूचा की 'छोरी 2', काजोल की 'मां' और अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है जो 'ओए भूतनी के' में नजर आने वाले हैं। जैसे मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। अब उसी तरह उनके बेटे भी अपनी नई फिल्म से सिनेमाघरों में तहलका मचाने को पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी दिनों से जबरदस्त बज बना हुआ है।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे का होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका
संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' के अलावा अप्रैल में सिनेमाघरों में 'ओए भूतनी के' भी दस्तक देने वाली है। यह फिल्म फिल्म पहले 2024 में क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली है। मिमोह चक्रवर्ती दूसरी बार किसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। इसके पहले वह 2011 में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की हॉरर मूवी 'हॉंटेड थ्रीडी' में दिखाई दिए थे, जिसमें टिया बाजपेयी, अचिंत कौर और आरिफ जकारिया भी थे। अब विजन मोशन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस अपकमिंग मूवी में मिमोह के साथ बॉलीवुड एक्टर आदित्य कुमार, निकिता शर्मा, डायना खान, रोहित सूर्यवंशी, अमित सिन्हा, जितेंद्र यादव और जीत राय जैसे बेहतरीन सितारे दिखाई देंगे।
ओए भूतनी के बारे में
फिल्म के निर्माता जसपाल सिंह पी घुनिया, राजेश शाक्या, प्रवीण बब्बर सूर्यवंशी और नितिन यू. तिवारी हैं। वहीं 'ओए भूतनी के' के निर्देशक अजय कैलाश यादव है। इस फिल्म को देख आपको 'स्त्री' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों की याद आने वाली है।
Latest Bollywood News