1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. द बंगाल फाइल्स चमकाएगी इस स्टारकिड की किस्मत, पिता सुपरस्टार, फिर भी नहीं मिली शोहरत

द बंगाल फाइल्स चमकाएगी इस स्टारकिड की किस्मत, पिता सुपरस्टार, फिर भी नहीं मिली शोहरत

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे निमांश चक्रवर्ती फिल्म द बंगाल फाइल्स में नजर आ रहे हैं। निमांश के लिए ये फिल्म करियर में वरदान साबित हो सकती है।

Namashi Chakraborty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@SUPERSTAR_NAMASHI_CHAKRABORTY_ निमांशी चक्रवर्ती

द बंगाल फाइल्स आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में अनुपम खेर औरमिथुन चक्रवर्ती समेत कई दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। लेकिन इस फिल्म में एक स्टारकिड भी है जो फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाश रहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार का ये बेटा अभी तक शोहरत नहीं बटोर पाया है और अपने पिता की तरह सिनेमाई दुनिया का सितारा बनना चाहता है। द बंगाल फाइल्स इस स्टारकिड के करियर के लिए वरदान साबित हो सकती है। ये स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि मिथुन के बेटे निमांशी चक्रवर्ती हैं। 

निमांश चक्रवर्ती की चमकेगी किस्मत?

बता दें कि निमांश चक्रवर्ती भी अपने पिता मिथुन की तरह फिल्मी दुनिया में शोहरत कमाना चाहते हैं। निमांश ने अपने पिता के साथ ही फिल्म द बंगाल फाइल्स में काम किया है। इस फिल्म में निमांशि ने गुलाम सरवर का किरदार निभाया है। फिल्म में उन्होंने दमदार किरदार निभाने के साथ ही तारीफों को भी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। निमांश ने इससे पहले भी फिल्मों में काम किया है और लगातार अपनी जमीन तलाश रहे हैं। साल 2017 में आई शॉर्ट फिल्म 'होली स्मोक' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर रेड बॉय में भी रघु के किरदार में नजर आए थे। हालांकि निमांश को शोहरत का वो मुकाम अभी तक हासिल नहीं हुआ है। इसके बाद निमांश इंडिया फैशन स्टोरी नाम के प्रोजेक्ट में भी काम कर चुके हैं। अब निमांश को द बंगाल फाइल्स की सफलता से काफी उम्मीदें हैं और अगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही तो निमांश के करियर में भी आगे बढ़ने के लिए एक जोरदार धक्का लगने वाला है। 

गुस्से से भर देगी बंगाल फाइल्स की कहानी

बता दें कि द बंगाल फाइल्स उस दिन की कहानी है जब कोलकाता की जमीन पर लाशों का ढेर लग गया था और चीलें आसमान में मंडरा रही थी। मोहम्मद अली जिन्ना के पाकिस्तान बनाने के मंसूबों ने जहां नफरत का ऐसा बीज बोया कि कत्लेआम हो गई। बंगाल में हुए हिंदु मुस्लिम दंगों को डायरेक्ट एक्शन डे नाम दिया गया। इसी कहानी पर ये फिल्म बनाई गई है। जो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 

Latest Bollywood News