1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टेज में बिगड़ी सिंगर की हालत, बीच में रोका कॉन्सर्ट, बोलीं- 'माफी मांगती हूं..'

स्टेज में बिगड़ी सिंगर की हालत, बीच में रोका कॉन्सर्ट, बोलीं- 'माफी मांगती हूं..'

मोनाली ठाकुर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें सिंगर को ऑडियंस से माफी मांगते देखा जा सकता है। सिंगर कहती हैं कि उन्हें अपनी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही, जिसके चलते वह अपनी परफॉर्मेंस जारी नहीं रख सकतीं।

Monali Thakur- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM मोनाली ठाकुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

सिंगर मोनाली ठाकुर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है। सिंगर को दिनहाटा (कूच बिहार) में कॉन्सर्ट के दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने लगी, जिसके चलते उन्होंने अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोक दिया। 'जरा जरा टच मी', 'ख्वाब देखे झूठे मूठे', 'कुबूल कर ले' जैसे कई हिट गाने गा चुकीं बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर की तबीयत अचानक से तब बिगड़ गई जब वह एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान सिंगर को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सिंगर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्मेंस के दौरान बिगड़ी मोनाली की तबीयत  

मोनाली ठाकुर पश्चिम बंगाल के दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सिंगर परफॉर्मेंस के बीच ही गाना गाते-गाते रुक गईं। उन्होंने फैंस को जानकारी दी कि वो ठीक महसूस नहीं कर रही हैं। इसके बाद वह अपने फैंस से माफी मांगती हैं।

मोनाली ने ऑडियंस से मांगी माफी

वायरल हो रहे वीडियो में मोनाली ऑडियंस से माफी मांगते हुए कहती हैं कि वह बीमार फील कर रही हैं और अपनी परफॉर्मेंस को आगे जारी नहीं रख सकतीं। मोनाली कहती हैं, 'मैं आप सभी से माफी मांगती हूं। मैं आज बहुत बीमार महसूस कर रही हूं। शो रद्द होने की कगार पर है।'

कूच बिहार के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती  

इसके बाद मोनाली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिनहाटा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर उन्हें कूचबिहार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि आखिर सिंगर को हुआ क्या है।

Latest Bollywood News