1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महाकुंभ की मोनालिसा का बदल गया अंदाज, अब खूबसूरती में बॉलीवुड हीरोइन्स को देती हैं टक्कर, फैन्स में भी बढ़ी दीवानगी

महाकुंभ की मोनालिसा का बदल गया अंदाज, अब खूबसूरती में बॉलीवुड हीरोइन्स को देती हैं टक्कर, फैन्स में भी बढ़ी दीवानगी

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले का अंदाज अब बदल गया है। अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड हीरोइन्स को भी टक्कर देती नजर आ रही हैं।

Monalisa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@MONALISABHOSLE_OFFICIAL मोनालिसा

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा आज किसी सोशल मीडिया स्टार से कम नहीं हैं। अपनी कंजी आंखों के लिए वायरल हुईं मोनालिसा भोसले अब अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड हीरोइन्स को भी टक्कर दे रही हैं। हाल ही में मोनालिसा एक ईवेंट में नजर आईं जहां उन्हें दर्जनभर से ज्यादा बॉडीगार्ड के बीच चलते देखा गया। इसे देखकर लोगों ने ये भी कहा कि ये होती है सोशल मीडिया की पावर। 

महाकुंभ से चमकी थी किस्मत

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा एक गरीब परिवार से आती हैं। बीते दिनों महाकुंभ में अपने परिवार का पेट पालने के लिए मोनालिसा रुद्राक्ष की माला बेचने पहुंची थीं। यहां किसी व्यक्ति ने मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। इसके बाद मोनालिसा रातों-रात वायरल हो गईं और इंटरनेट सेंशेसन बन गईं। मोनालिसा रातों-रात स्टार बन गईं और महाकुंभ में लोगों की उनके साथ फोटो और वीडियो के लिए लाइन लगने लगी। इससे परेशान होकर मोनालिसा अपने घर लौट आईं। फिर बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा उनके घर पहुंचे और उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट कर लिया। इसके बाद से मोनालिसा सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। 

दर्जनभर बॉडीगार्ड्स के साथ दिखीं मोनालिसा

मोनालिसा बीते दिनों करीब दर्जनभर से ज्यादा बॉडीगार्ड के बीच नजर आईं थीं। उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे किसी ईवेंट में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड्स उन्हें पब्लिक से बचाते हुए अंदर ले जाते हैं। बता दें कि वायरल होने के बाद मोनालिसा अब तक गानों में भी काम कर चुकी हैं। साथ ही अब मोनालिसा का अंदाज किसी हीरोइन से कम नहीं है। 

नेपाल में दिखी थी पॉपुलरिटी

बता दें मोनालिसा अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है और जहां भी जाती हैं तो लोग उन्हें देखने पहुंच जाते हैं। बीते कुछ महीनों पहले मोनालिसा महाशिवरात्रि के एक ईवेंट में हिस्सा लेने नेपाल पहुंची थीं। यहां मोनालिसा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ सामने आई थी। अब मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की झलकियां दिखाती रहती हैं। फैन्स भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं। 

Latest Bollywood News