A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए अवतार में मौनी रॉय, बदला हुलिया देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, बोले- यही होता है सर्जरी का साइड इफेक्ट

नए अवतार में मौनी रॉय, बदला हुलिया देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, बोले- यही होता है सर्जरी का साइड इफेक्ट

मौनी रॉय हाल ही में नए लुक के साथ नजर आईं और उनको इस नए लुक में देखकर फैंस हैरत में पड़ गए। कई लोगों को समझ ही नहीं आया कि एक्ट्रेस ने आखिर अपना खूबसूरत चेहार ऐसा क्यों कर लिया। कई लोग उन्हें इस हाल में देखकर सर्जरी की दुकान कह रहे हैं।

Mouni Roy - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM मौनी रॉय।

दिशा पटानी और मौनी रॉय के बीच गहरी दोस्ती है और इसका नजराना कई मौकों पर देखने को मिलता है। दोनों अक्सर कई इवेंट और ट्रिप पर साथ नजर आती हैं। साथ में वेकेशन भी मनाती हैं। शुक्रवार को दोनों एक बार फिर एक इवेंट में साथ नजर आईं। मौनी ने अपने स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन और नए हेड बैंग्स से सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस के इस लुक ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया। मौनी रॉय का स्टाइलिश लुक फैन्स कुछ फैंस को तो पसंद आया, वहीं कई इससे देखते ही भड़क गए। सामने आए उनके वीडियोज में एक चीज ने हर किसी का ध्यान खींचा और वो थे उनके होठ। अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद उन्होंने लिप एनहैंसमेंट करवाया है। 

लोगों का रिएक्शन

इन वीडियोज को देखने के बाद लोग उनके अटपटे लुक पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि पहले इतनी खूबसूरत लगने वाली एक्ट्रेस ने अपना ये क्या हाल बना लिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मौनी अब मौनी जैसी भी नहीं दिखतीं। मुझे कैप्शन देखना पड़ा।' दूसरे ने कहा, 'सर्जरी कर के क्या हाल बना लिया है, पहचान में ही नहीं आ रही है।' तीसरे शख्स ने कमेंट किया, 'सर्जरी की दुकान पूरे चेहरे का डिजाइन बन गया है जैसे बच्चे ड्राइंग करते थे, वैसे ही डॉक्टर ने भी कुछ कलाकारी कर दी है।' एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जवान लगने के लिए कितनी सर्जरी कराई है इसने।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'क्या ही कहना, इनका हाल निराला है, चेहरा का नूर उड़ गया है।'

यहां देखें वीडियो 

इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें, मौनी रॉय को आखिरी बार साल 2022 में अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। इस फिल्म में वो अंधेरे की रहस्यमय रानी जुनून की भूमिका में थीं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी और कमाई के मामले में फिल्म ने 430 करोड़ कमाए थे। इसके अलावा ओटीटी की दुनिया में मौनी रॉय को शोटाइम में इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। डिज्नी+ हॉटस्टार पर ये सीरज मौजूद है। जल्द ही एक्ट्रेस 'भूतनी' नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके प्रचार में वो इन दिनों लगी हुई हैं।

Latest Bollywood News