'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्ण तुलसी, 'देवों के देव... महादेव' में सती और 'नागिन' में शिवन्या बन दर्शकों के दिलों में राज करने वाली मौनी रॉय आज भले ही किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपना खूब खून-पसीना बहाया है। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस आज अपनी फिटनेस और खूबसूरत के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा डांस के लिए भी मशहूर हैं। मौनी रॉय के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था।
एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ी एक्टिंग
मौनी रॉय ने इस शोहरत को पाने के लिए इंडस्ट्री में खूब मेहनत भी की है। एक्ट्रेस मौनी रॉय पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले से ताल्लुक रखती हैं। शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मौनी ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली आ गईं। पत्रकारिता के क्षेत्र काम करना चाहती थी और इसलिए एक्ट्रेस ने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की, लेकिन उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
बैकग्राउंड डांसर बनी बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन
मौनी रॉय पढ़ाई छोड़ मुंबई अपनी किस्मत आजमाने पहुंचीं। काफी मशक्कत करने के बाद उन्हें काम मिला, लेकिन हीरोइन का नहीं, बल्कि एक्ट्रेस के पीछे बैकग्राउंड डांसर बनने का मौका मिला। मौना ने हार नहीं मानी और बैकग्राउंड डांसर बन अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय आज बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।
टीवी एक्ट्रेस कैसे बनी बॉलीवुड हीरोइन
मौनी रॉय ने इसके बाद टीवी का रुख कर लिया और कई ऑडिशन देने बाद उन्हें एकता कपूर का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी मिला। इसने मौनी को खास पहचान दिलाई। इसके बाद मौनी 'नागिन' में नजर आईं, जिसके बाद उनकी किस्मत पलट गई। 'नागिन' टीवी का हिट शो बन गया। उन्होंने देवों के देव महादेव से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। वह 'झलक दिखला जा'और 'नच बलिए' जैसे कई रियलिटी शो में भी दिखाई दी हैं। टीवी की दुनिया में तहलका मचाने वाली मौनी रॉय को बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' के जरिए बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू किया।
ये भी पढे़ं-
Bigg Boss Malayalam 7 winner: अनुमोल बनीं 'बिग बॉस मलयालम 7' की विनर, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं इतनी प्राइज मनी
Bigg Boss 19: इन दो कंटेस्टेंट का शो से कटा पत्ता, डबल एविक्शन में प्रणित मोरे के फैसले ने पलटा खेल
Latest Bollywood News