1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में दिखा सितारों का जमावड़ा, अंबानी और बच्चन परिवार ने बढ़ाई रौनक

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में दिखा सितारों का जमावड़ा, अंबानी और बच्चन परिवार ने बढ़ाई रौनक

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी मुंबई में NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी के जश्न में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और एक्टर-नेता रवि किशन भी मौजूद थे।

Supriya Sule Daughter Revati wedding- India TV Hindi
Image Source : X/@MEDESHMUKH,ANI रेवती सुले-सारंग लखानी की शादी में जुटे देश के दिग्गज

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी-रिलायंस फ़ाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी मुंबई में लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी के जश्न में शामिल हुए। शनिवार शाम जियो कन्वेंशन सेंटर में कड़ी सुरक्षा के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शादी के लिए मुकेश अंबानी ने क्लासिक ब्लैक बंदगला-स्टाइल सूट और उसके साथ मैचिंग ब्लैक ट्राउजर पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल और शानदार रखते हुए लाल पॉकेट स्क्वायर के साथ इसे पूरा किया। रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी में अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और एक्टर-नेता रवि किशन भी दिकाई दिए।

रेवती सुले की शादी में छाई अंबानी फैमिली

वहीं दूसरी ओर, नीता अंबानी आइवरी सिल्क की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर बारीक कढ़ाई और शानदार बॉर्डर बना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए शानदार गहने पहने थे, जिनमें एक स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और अंगूठियां शामिल थीं। उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी ट्रेडिशनल आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान वे बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते दिखाई दिए।

बिग बी अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ रेवती सुले की शादी में शामिल होने पहुंचे। एक्टर-पॉलिटिशियन रवि किशन भी फंक्शन में शामिल हुए।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी में अकेले पहुंचे। एक्टर ऑल-ब्लैक आउटफिट में सिंपल लुक में हैंडसम हंक लग रहे थे।

सलमान खान

सलमान खान भी सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में शामिल हुए। बॉलीवुड सुपरस्टार ने ऑल-ब्लैक लुक में दिखें, जिसमें उन्होंने ब्लैक पैंट और ब्लैक शर्ट के साथ फ्रेंच स्टाइल की कैप पहनी थी।

ये भी पढे़ं-

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में समय रैना के जोक्स में फंसीं आलिया भट्ट, Alpha गर्ल्स ने भी लिए मजे, चर्चा में पहला एपिसोड

राम चरण-उपासना ने पहली बार दिखाया बेटी क्लिनकारा का चेहरा, नन्ही परी के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट फोटो

Latest Bollywood News