साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा, रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' की कास्ट में शामिल हो गई हैं। इस फिल्म के जरिए पांच साल बाद नयनतारा सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। इससे पहले रजनीकांत के साथ लेडी सुपरस्टार 2021 की फिल्म 'अन्नाथे' में साथ दिखाई दी थीं और अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आने वाले हैं और इस खबर ने इन दोनों सुपरस्टार्स के फैंस को खुश कर दिया है। अश्वथ मारिमुथु द्वारा लिखित और निर्देशित, यह तमिल मेडिकल ड्रामा का ऐलान 'थलाइवर 173' के नाम से किया गया था इसे कमल हासन प्रोड्यूस किया जा रहा है। निर्माताओं ने रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करके नयनतारा को कास्ट किए जाने की घोषणा की।
'धर्मन' में रजनीकांत के साथ नजर आएंगी नयनतारा
मेकर्स ने हाल ही में 'धर्मन' की कास्टिंग से जुड़ी जानकारी साझा की। 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्टर जारी किया, जिसमें रजनीकांत और नयनतारा की परछाइयां दिखाई दे रही हैं। दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हुए एक बड़ी कांच की खिड़की के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। खिड़की से आती सुनहरी धूप एक शानदार 'बैकलिट' इफेक्ट पैदा कर रही है, जिससे दोनों कलाकारों की छाया दिखाई देती है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'द ऑरा इज डबल... 'धर्मन' में नयनतारा का स्वागत है!'
पहले भी साथ काम कर चुके हैं रजनीकांत-नयनतारा
2021 की फिल्म 'अन्नाथे' से पहले, नयनतारा और रजनीकांत कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं, जिनमें 'चंद्रमुखी', 'कुसेलन' और 'दरबार' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं 'धर्मन' की बात करें तो मेकर्स ने फिल्म से रजनीकांत का फर्स्ट-लुक पोस्टर 24 जून, 2026 को जारी किया था। इसमें रजनीकांत एक दमदार अवतार में नजर आए थे। उन्होंने नीले रंग के सर्जिकल कपड़े पहने हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि यह सीन किसी अस्पताल का है।
'धर्मन' प्रोडक्शन की जानकारी
'धर्मन' का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु ने किया है और इसे कमल हासन के राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनलके बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। वर्कफ्रंट पर बात करें तो नयनतारा आखिरी बार विष्णु एडवन की तमिल फिल्म 'हाय' (Hi) में कविन राज और के. भाग्यराज के साथ नजर आई थीं और इसके अलावा वह यश की 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में भी दिखाई दी थीं। वहीं, रजनीकांत फिलहाल अपनी एक्शन थ्रिलर 'जेलर 2' को लेकर चर्चा में हैं, जो 11 दिनों में दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 710.35 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ेंः दलेर महंदी से बदसलूकी पर झुके उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल, मांगी माफी, मीका सिंह ने जताई खुशी
Latest Bollywood News