दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी 66 सल की उम्र में भी फिल्मों की दुनिया में खासी एक्टिव हैं। हाल ही के दिनों में वह 'वध 2' को लेकर सुर्खियों में रहीं। नीना गुप्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उनकी प्राइवेट लाइफ एक समय पर काफी चर्चा में थी। ये तब की बात है जब वह अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म देने वाली थीं। नीना गुप्ता ने 1989 में अनमैरिड होते हुए भी प्रेग्नेंसी का पता चलने पर अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया था। मसाबा नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज क्रिकेट के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स हैं। हालांकि, यह फैसला आसान नहीं था। अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि मसाबा के जन्म के समय उनके बैंक खाते में सिर्फ 2,000 रुपये थे।
जब नीना गुप्ता के अकाउंट में थे मात्र 2000 रुपये
नीना गुप्ता की किताब का एक अंश कहता है, "जैसे-जैसे मेरी डिलीवरी डेट नजदीक आती गई, मुझे चिंता होने लगी क्योंकि मेरे खाते में बहुत कम पैसे थे। मैं सामान्य प्रसव का खर्च उठा सकती थी क्योंकि इसमें केवल ₹2,000 लगते। लेकिन मुझे पता था कि अगर मुझे सी-सेक्शन करवाना पड़ा, तो मैं मुश्किल में पड़ जाऊंगी क्योंकि सर्जरी का खर्च लगभग 10,000 था। सौभाग्य से, डिलीवरी से कुछ दिन पहले 9,000 का रीइंबर्समेंट मिल गया और अंत में मेरे बैंक खाते में 12,000 जमा हो गए।"
डिलीवरी से पहले मिली फीस
उन्होंने आगे बताया, "मुझे अच्छा हुआ कि ये पैसे मिल गए, क्योंकि मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया कि मुझे सी-सेक्शन करवाना पड़ेगा। मेरे पिता, जो उस समय मेरे साथ ही थे, वे बहुत गुस्सा हुए। उन्होंने कहा कि यह हमसे और अधिक पैसे वसूलने की एक चाल है।"
मसाबा ने भी शेयर किया था किस्सा
2021 में मसाबा गुप्ता ने भी इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "जब मेरा जन्म हुआ था, तब मेरी मां के बैंक खाते में मात्र 2000 रुपये थे। समय पर रीइंबर्समेंट के चलते यह राशि बढ़कर 12,000 रुपये हो गई और ज़ाहिर है, मेरा जन्म सी-सेक्शन से हुआ था। मां की बायोग्राफी पढ़कर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला और उनके द्वारा झेली गई कठिनाइयों का भी पता चला। मैं अपने जीवन के हर दिन बहुत मेहनत करती हूं और कभी किसी को भी मुझे मेरा हक देने से नहीं रोकूंगी, ताकि मैं उन्हें इस दुनिया में लाने के लिए ब्याज सहित चुका सकूं!"
ये भी पढ़ेंः 'ये बगावत नहीं लव जिहाद है', मोनालिसा की शादी पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का दावा, बोले- मैनेजर ने कर दिया सौदा
न मेहंदी-न सिंदूर और न भारी-भरकम लहंगा, सुर्ख लाल साड़ी में गौरव की दुल्हन बनीं कृतिका कामरा, देखें पहली तस्वीर
Latest Bollywood News