A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब नीना गुप्ता ने मसाबा से कहा, 'मुझपर कभी चिल्लाना मत और बुड्ढी मत कहना’

जब नीना गुप्ता ने मसाबा से कहा, 'मुझपर कभी चिल्लाना मत और बुड्ढी मत कहना’

इस वीडियो के साथ मसाबा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने मां से नए साल के रेजॉलूशन के बारे में पूछा, उन्होंने ये तो नहीं बताया लेकिन ये जरूर बताया कि मुझे उनके लिए क्या करना चाहिए।'

<p>जब नीना गुप्ता ने...- India TV Hindi
Image Source : INST/NEENA_GUPTA जब नीना गुप्ता ने मसाबा से कहा, 'मुझपर कभी चिल्लाना मत और बुड्ढी मत कहना’

Highlights

  • नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने अपनी मां का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है
  • इसमें वो मसाबा को कुछ टिप्स देतीं नजर आ रही हैं
  • इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फोटोज और वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने अपनी मां का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मसाबा को कुछ टिप्स देतीं नजर आ रही हैं। ये तीनों टिप्स काफी मजेदार हैं।

मसाबा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें नीना गुप्ता साल 2022 में अपनी बेटी मसाबा के लिए 3 टिप्स देते हुए कह रही हैं कि- 'मेरी बेटी के लिए तीन टिप्स में से पहली टिप ये है कि जब मैं गलत हूं तब वो मुझपर कभी चिल्लाए नहीं, दूसरी ये कि वो मुझे कभी बुड्ढी कहकर ना बुलाए और तीसरा जो तुम सभी जानते हो कि जिंदगी में धीरे धीरे स्थिरता के साथ हमेशा आगे बढ़ते रहना है।’

इस वीडियो के साथ मसाबा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने मां से नए साल के रेजॉलूशन के बारे में पूछा, उन्होंने ये तो नहीं बताया लेकिन ये जरूर बताया कि मुझे उनके लिए क्या करना चाहिए।' नीना गुप्ता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नीना गुप्ता बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘बधाई हो’, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, ‘पंगा’ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। हाल फिल्हाल की बात करें तो फिल्म 83 में कपिल देव की मां का रोल प्ले करती नजर आई हैं। इसके अलावा वे ग्वालियर, गुडबॉए और ऊंचाई जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News