1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चंद दिन की मुलाकात, फिर भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई हसीना, ऐसे पता चला फेमस क्रिकेटर का लाडला है बच्चे का बाप

चंद दिन की मुलाकात, फिर भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई हसीना, ऐसे पता चला फेमस क्रिकेटर का लाडला है बच्चे का बाप

नेहा धूपिया ने शादी से पहले की प्रेग्नेंसी और निजी जीवन पर बेबाक बातचीत की है, जो अब चर्चा में है। उन्होंने साफ कहा कि वो शादी से पहले ही प्रग्नेंट हो गई थी, जो उनके और समाज दोनों के लिए पचा पाना आसान नहीं था। उनकी शादी भले ही विवादों में रही, लेकिन अब एक्ट्रेस हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रही हैं।

angad bedi, neha dhupia- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पति और बच्चों के साथ नेहा धूपिया।

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने व्यक्तिगत जीवन के सबसे अहम पहलुओं पर खुलकर बात की, जिसमें उनकी शादी से पहले की प्रेग्नेंसी, अंगद बेदी के साथ रिश्ते की शुरुआत और मां बनने का अनुभव शामिल है। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने बेहद ईमानदारी से बताया कि कैसे एक अप्रत्याशित मोड़ ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। अपनी करीबी दोस्त सोहा अली खान के सामने ही उन्होंने कबूल किया कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और उस दौरान वो अंगद को ठीक से जानती भी नहीं थी। जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर अंगद बेटी क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें प्रेग्नेंसी का अहसास तब हुआ जब वो सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू के ऊपर ही बेहोश होकर गिर गई थीं। ये वाकया एक डिनर के दौरान का था। 

शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं नेहा

नेहा ने बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता अंगद बेदी से शादी करने से पहले ही चल गया था। यह खबर सबसे पहले उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री सोहा अली खान को मिली थी। नेहा याद करते हुए कहती हैं कि एक दिन वह एक रेस्टोरेंट में डिनर कर रही थीं, तभी कुणाल खेमू (सोहा के पति) के सामने अचानक बेहोश हो गईं। अगली सुबह जब वह सोहा से मिलीं तो उन्होंने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी की बात साझा की। उन्होंने कहा, 'सोहा को सबसे पहले पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। उस वक्त हमने शादी नहीं की थी और अंगद और मैंने मुश्किल से एक-दूसरे को डेट करना शुरू ही किया था। हमरी चंद दिनों की ही मुलाकात थी और मैं उन्हें ठीक से जानती भी नहीं थी। इस बात को अपने दोस्तों से कहना, जो खुद नए माता-पिता बने हैं, अपने माता-पिता को बताने से कहीं आसान था।'

यहां देखें तस्वीरें

मुश्किल था समाज और परिवार को समझाना

नेहा ने यह भी बताया कि शादी से पहले गर्भवती होने की स्थिति को समाज में आज भी आसान नहीं माना जाता। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील और कठिन स्थिति थी, खासकर जब रिश्ते की शुरुआत ही हुई हो। उन्होंने कहा, 'आपने शादी नहीं की है, रिश्ते को वक्त नहीं दिया है और फिर अचानक यह खबर आती है, ऐसे में अपने माता-पिता से कहना बेहद मुश्किल होता है।' एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि डिनर में बेहोश होने से पहले तक उन्हें प्रेग्नेंसी का अंदाजा नहीं था, अगले दिन सुबह उन्होंने सोहा अली के साथ दिल की बात की और उन्होंने उनकी बातों को समझा।

अचानक हुई शादी और उससे जुड़े सवाल

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। समारोह में केवल 30-40 करीबी मेहमान ही शामिल हुए थे, जिनमें क्रिकेटर अजय जडेजा और आशीष नेहरा, वीजे गौरव कपूर और फिल्ममेकर करण जौहर शामिल थे। शादी इतनी अचानक हुई थी कि वे कई करीबी दोस्तों को आमंत्रित तक नहीं कर पाए, जिनमें सोहा अली खान भी शामिल थीं। नेहा ने स्वीकार किया, 'हमने यह फैसला बहुत जल्दी लिया और अफरातफरी में कई दोस्तों को बुला ही नहीं पाए।'

यहां देखें तस्वीरें

ऐसे बना मजबूत रिश्ता

इस तरह की अचानक शादी ने कई लोगों के मन में सवाल भी खड़े किए कि क्या यह फैसला सिर्फ प्रेग्नेंसी की वजह से लिया गया। इस पर नेहा ने कहा, 'लोग पूछते हैं कि क्या आप साथ इसलिए हैं क्योंकि ऐसा हुआ या आप वाकई साथ रहना चाहते थे? लेकिन अब सब ठीक है। मैं अपने जीवन को और किसी तरह से नहीं चाहती।' नेहा और अंगद की बेटी मेहर का जन्म नवंबर 2018 में हुआ और तीन साल बाद 2021 में बेटे गुरिक ने उनके परिवार को और भी पूरा कर दिया। भले ही उनका सफर परंपरागत राह पर नहीं चला, लेकिन दोनों ने मिलकर एक स्थिर और खुशहाल जीवन बनाया है। बता दें, जिस वक्त नेहा प्रेग्नेंट हुई तब अंगद बेदी नोरा फतेही को डेट कर रहे थे।

Latest Bollywood News