A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यश के जन्मदिन पर रिलीज किया गया KGF 2 का नया पोस्टर

यश के जन्मदिन पर रिलीज किया गया KGF 2 का नया पोस्टर

'KGF 2', यश की साल 2018 की फिल्म 'केजीएफ' की अगली कड़ी है, जिसमें अभिनेता ने रॉकी के रूप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे।

Yash - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/PRASHANTH_NEEL यश के जन्मदिन पर रिलीज किया गया KGF 2 का नया पोस्टर

Highlights

  • पिछले साल यश के जन्मदिन पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था
  • यश आठ जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं

'रॉकिंग स्टार' यश के जन्मदिन पर 'केजीएफ 2' टीम द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर को प्रशंसकों ने खूब सराहा है। दर्शक केजीएफ-1 देखने के बाद दूसरे पार्ट का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण कर रही होम्बले फिल्म्स ने शनिवार को यश को जन्मदिन की बधाई देने के लिए 'रॉकी भाई' का एक नया पोस्टर लगाया था। 

पिछले साल उनके जन्मदिन पर रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने लाखों व्यूज बटोरे थे और पूरे देश में धूम मचा दी थी।

फिल्म 14 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होनी है। यश आठ जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। पोस्टर पर उनका जानलेवा लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

फिल्म के निर्देशक पीशांत नील ने पोस्ट करते हुए कहा, "हैप्पी बर्थडे माय रॉकी भाई।"

(आइएएनएस के इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News