A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, अंबानी फैमिली संग किया डांस, Video वायरल

ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, अंबानी फैमिली संग किया डांस, Video वायरल

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नीता अंबानी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी ने भी मशहूर कप के साथ तस्वीर शेयर की है।

Aishwarya Rai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ORRY,TAHIRJASUS अभिषेक-ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन 7 मार्च को मुंबई में मुदित दानी और अनन्या दानी की शादी में शामिल हुए। कपल की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। विजुअल्स में बॉलीवुड के मशहूर कपल को त्योहारों का पूरा मजा लेते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सेलिब्रेशन की कई फ़ोटो शेयर कीं। उनमें से कुछ में एक्टर अभिषेक अपनी बेटी आराध्या के साथ दिखे। वहीं, अभिषेक और ऐश्वर्या का एक डांस वीडियो भी छाया हुआ है, जिसमें वह अंबानी फैमिली के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

अभिषेक-ऐश्वर्या के लुक ने लूटी महफिल

एक फोटो में ऐश्वर्या और अभिषेक को ओरी के साथ सेल्फी के लिए पोज देते देखा जा सकता है। इस इवेंट के लिए कपल ने शिमरी नेवी ब्लू आउटफिट पहने थे, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। एक और फोटो में ओरी और अभिषेक की सेल्फी है। वहीं, एक वीडियो ऐसे भी था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जब यह कपल स्टेज पर नाचते हुए दिखाई दिया। इस दौरान उनके साथ अंबानी फैमिली के सदस्य भी नजर आए।

Image Source : Instagram/@orryअभिषेक-ऐश्वर्या, आराध्या, मनीष मल्होत्रा, शालिनी पासी संग दिखे ओरी

अंबानी परिवार संग अभिषेक-ऐश्वर्या किया डांस

वायरल हो रहे वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या अंबानी फैमिली के साथ सलमान खान के गाने सलाम-ए-इश्क पर नाचते हुए दिख रहे हैं। नीता अंबानी, जो मुदित और अनन्या की रिश्तेदार हैं। वह भी उनके साथ डांस करती दिख रही हैं। अनन्या पांडे और मनीष मल्होत्रा ​​जैसे दूसरे बॉलीवुड सेलेब्स भी इस इवेंट में शामिल हुए। बॉक्सर विजेंदर सिंह भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए और मुदित-अनन्या के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने X पर लिखा, 'मुदित और अनन्या दानी, बहुत-बहुत बधाई। आप लोगों के आगे का सफर शानदार हो।'

अभिषेक बच्चन की अपकमिंग बिग बजट फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक के पास अभी दो फिल्में लाइन अप हैं। वह किंग में दिखेंगे, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी जैसे एक्टर भी हैं। एक्टर राजा शिवाजी में भी दिखेंगे, जिसमें रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। दूसरी तरफ ऐश्वर्या ने अभी तक कोई फिल्म अनाउंस नहीं की है।

ये भी पढे़ं-

अनुराग डोभाल का अस्पताल से पहला वीडियो आया सामने, मैनेजर ने बताया ICU में हैं UK07 Rider

अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट पर अली गोनी का रिएक्शन, यूट्यूबर की हालत पर जताई चिंता, ट्रोल्स पर साधा निशाना

 

 

Latest Bollywood News