A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड नीता अंबानी की बड़ी बहू जब बन-ठनकर रैंप पर उतरीं, नहीं देखा होगा श्लोका मेहता का ऐसा अंदाज

नीता अंबानी की बड़ी बहू जब बन-ठनकर रैंप पर उतरीं, नहीं देखा होगा श्लोका मेहता का ऐसा अंदाज

अंबानी परिवार और अंबानी परिवार की महिलाएं अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब श्लोका मेहता इन दिनों चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें श्लोका रैंप पर अपने जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं।

shloka mehta- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM श्लोका मेहता।

अंबानी परिवार अक्सर ही सुर्खियों में बना रहता है। कभी किसी तो कभी किसी वजह के चलते इस परिवार के चर्चे होते रहते हैं। पिछले दिनों अंबानी फैमिली की शिवरात्रि की पूजा और उससे पहले महाकुंभ यात्रा ने लोगों का ध्यान खींचा और फिर आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में पहुंचे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी क्यूट केमेस्ट्री से फैंस का दिन बना दिया। अंबानी परिवार से जुड़ी हर तस्वीर, वीडियो और एक्टिविटी पर फैंस की नजर रहती है। इस बीच अंबानी फैमिली की बड़ी बहू यानी श्लोका मेहता का एक वीडियो चर्चा में है, इस वीडियो में श्लोका रैंप पर जलवा बिखेरती दिखाई दे रही हैं।

चर्चा में श्लोका मेहता का वीडियो

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता हों या छोटी बहू राधिका मर्चेंट या फिर बेटी ईशा, सब अपने अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। श्लोका मेहता का भी स्टाइलिश अंदाज देखते ही बनता है। इस बीच श्लोका का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में अंबानी परिवार की बड़ी बहू को रैंप पर जलवा बिखेरते देखा जा सकता है। श्लोका इस वीडियो में कुछ ऐसे अंदाज में नजर आ रही हैं, जो उनके फैंस ने पहले कभी शायद ही देखा होगा।

रैंप पर भी बिखेरी अदाएं

वायरल हो रहे वीडियो में श्लोका मेहता फेमस जर्मन फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड की 1990 की विंटेज Chanel हाउटे कॉउचर आउटफिट में नजर आ रही हैं। श्लोका ने ये ड्रेस अपने देवर यानी अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में पहनी थी और ग्लैमर का तड़का लगाया था। श्लोका का ये लुक उनकी बहन दीया मेहता ने स्टाइल किया और वह हेड टू टो तक एकदम परफेक्ट लग रही थीं। इस दौरान वह रैंप पर भी अदाएं बिखेरती नजर आईं।

को-ऑर्ड सेट में कमाल लगीं श्लोका

श्लोका को इस को-ऑर्ड सेट में जलवे बिखेरते देख फैंस भी रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक सके। कई ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए श्लोका के लुक की तारीफ की। श्लोका के इस को-ऑर्ड सेट में हॉल्टर नेक टॉप और मैचिंग पैंट था। ड्रेस पर सिक्विन वर्क और थ्रेड वर्क के साथ पत्तियों जैसा डिजाइन बनाया था और फैब्रिक में भी फ्लावर प्रिंट था। इस टॉप की नेकलाइन के पास फ्रिल ऐड की गई। लेकिन, इसकी हाईलाइट इसका बैक था, जिसमें हॉल्टर नेक को पीछे टाई करके सितारों से खूबसूरत सा पैटर्न बनाया गया। जो इस स्टनिंग आउटफिट का मेन फोकस बना।

Latest Bollywood News