1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसने बनाया था ईशा अंबानी का 90 करोड़ी वेडिंग लहंगा, टिमटिमाती ब्लैक साड़ी में आईं नीता अंबानी, खोला राज

किसने बनाया था ईशा अंबानी का 90 करोड़ी वेडिंग लहंगा, टिमटिमाती ब्लैक साड़ी में आईं नीता अंबानी, खोला राज

नीता अंबानी हाल ही ब्लैक साड़ी पहने नजर आईं। उन्हें एक इवेंट स्पॉट किया गया। इस दौरान नीता अंबानी ने अपनी दोनों बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ ही बेटी ईशा अंबानी की शादी से जुड़े एक सीक्रेट को दुनिया के साथ साझा किया।

nita ambani, isha ambani, shloka mehta, radhika merchant- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट।

नीता अंबानी हमेशा ही ग्रेसफुल लुक में लोगों के सामने आती हैं। वो हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनके साड़ी लुक काफी वायरल होते हैं और उनकी चर्चा रहती है। अब हाल में ही नीता अंबानी को भारतीय डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के स्टोर लॉन्च के मौके पर देखा गया। जियो कंवेंशन सेंटर में इसका लॉन्च इवेंट रखा गया था। नीता अंबानी जैसे ही पहुंचीं सबकी नजरें उन पर ही टिक गई और लोग उन्हें एक टक देखते रहे। वो हमेशा की तरह ही इस बार भी कमाल की दिखीं। उन्होंने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा तैयार की गई साड़ी कैरी की थी। नीता अंबानी का फोकस हमेशा ही एक विरासत को आगे ले जाने का रहता है और इस बार भी उन्होंने इस साड़ी के जरिए एक आर्ट पीस को प्रदर्शित किया। 

ऐसा था नीता अंबानी का लुक

नीता अंबानी ब्लैक साड़ी पहने नजर आईं। उनकी इस साड़ी पर ब्लैक मिरर वर्क किया गया था। इस साड़ी में गोल्डन वर्क भी हुआ था। इसको उन्होंने कुंदन स्टेटमेंट नेकलेस के साथ पोयर किया था। साथ ही वो पोटली बैग लिए नजर आईं। उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आया। नीता अंबानी अपने लुक से कभी निराश नहीं करतीं। लॉन्च के अवसर पर उन्होंने एबीजेएसके की एक विरासती वस्तु पहनी। नीता अंबानी की साड़ी और ब्लाउज में असल 24K गोल्ड का काम किया गया था, जो इसे और भी ज्यादा शानदार बना रहा था।

Image Source : Instagramवेडिंग लहंगे में ईशा अंबानी।

पहली बार ईशा ने पहना था इस डिजाइनर का लहंगा

लॉन्च के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक प्यारी कहानी साझा की, जो अबू जानी और संदीप खोसला संग अंबानी परिवार के रिश्ते को बयां करती है। नीता अंबानी ने कहा कि उनकी बेटी ईशा अंबानी खुद एक स्टाइल आइकन हैं, उनकी भी पहली पसंद अबू जानी और संदीप खोसला ही हैं। उन्होंने बताया कि जब ईशा सिर्फ तीस साल की थीं, तभी उन्होंने पहली बार घागरा पहना था और ये अबू जानी और संदीप खोसला ने ही डिजाइन किया था। 

हर शादी में इस डिजाइनर ने तैयार किया लहंगा

बात सिर्फ इतनी ही नहीं है। कम ही लोग जानते हैं कि अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइनर लहंगे के बिना एक भी अंबानी वेडिंग पूरी नहीं होती है। बता दें कि ईशा अंबानी ने 2018 में अपनी शादी में एक आकर्षक लहंगा पहना था, जो दुनिया के सबसे महंगे लहंगों में से एक है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 90 करोड़ रुपये है और इसे डिजाइनर जोड़ी ने ही बनाया था। इतना ही नहीं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट, दोनों बहुएं भी अपनी शादी में अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइनर लहंगे में ही नजर आई थीं।

Latest Bollywood News