A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी बनीं फिटनेस की मिसाल, 61 साल की उम्र में भी सिखा दिया योगा, शेयर किया हेल्थ सीक्रेट

नीता अंबानी बनीं फिटनेस की मिसाल, 61 साल की उम्र में भी सिखा दिया योगा, शेयर किया हेल्थ सीक्रेट

नीता अंबानी ने बीते रोज एक योग का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीता अंबानी योग के आसनों को सिखाते नजर आ रही हैं। साथ ही फिटनेस का मंत्र भी बताया है।

Nita Ambani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM नीता अंबानी

नीता अंबानी कला और संस्कृति को प्रमोट करने के लिए पहचानी जाती हैं। बॉलीवुड की रंगीन दुनिया से लेकर क्रिकेट तक नीता अंबानी हर जगह अपना योगदान देती रहती हैं। कला के प्रति खास तौर पर समर्पित नीता अंबानी योगा की भी मास्टर हैं। हाल ही में नीता अंबानी ने योगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में नीता अंबानी लोगों को योगा के आसन और उसके फायदे बताती दिख रही हैं। 

61 साल की उम्र में दिखाए फिटनेस गोल

नीता अंबानी 61 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं और अक्सर ही ग्लैमरस ईवेंट्स में नजर आती रहती हैं। नीता अंबानी ने बीते रोज इंटरनेशनल वूमन्स डे पर एक योगा का वीडियो बनाकर महिलाओं को बधाई दी थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, '61 की उम्र में भी अजेय, इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीमती नीता अंबानी अपनी प्रेरणादायक फिटनेस यात्रा साझा करती हैं और सभी उम्र की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और सेहत को प्राथमिकता देने के लिए आमंत्रित करती हैं। अपने समर्पित वर्कआउट रूटीन से, वह हमें दिखाती हैं कि उम्र सिर्फ़ एक संख्या है। #StrongHERMovement से जुड़ें और हर दिन मज़बूत बनें।' इस वीडियो पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नीता अंबानी की तारीफ की है। 

महिलाओं को दिया फिटनेस मंत्र

नीता अंबानी ने योग के आसनों के साथ महिलाओं के लिए फिटनेस मंत्र भी दिया है। नीता अंबानी ने बताया, '30 की उम्र के बाद, महिलाएं हर दशक में लगभग 3-8 प्रतिशत मांसपेशियों को खो देती हैं और उम्र बढ़ने के साथ यह और भी बढ़ जाता है। हम मांसपेशियों, हड्डियों के घनत्व, संतुलन, गतिशीलता और ताकत खो देते हैं। हमारा चयापचय और सहनशक्ति कम हो जाती है। ये बदलाव महिलाओं के लिए एक सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं।' इस वीडियो में नीता अंबानी ने महिलाओं को फिटनेस का मंत्र भी दिया है। नीता अंबानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग भी नीता अंबानी के फिटनेस के प्रति डेडिकेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News