1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मातृभूमि फिल्म के सर्टिफिकेट में नहीं आ रही कोई दिक्कत, सलमान खान की टीम ने अफवाहों पर लगाया ताला

मातृभूमि फिल्म के सर्टिफिकेट में नहीं आ रही कोई दिक्कत, सलमान खान की टीम ने अफवाहों पर लगाया ताला

सलमान खान और चित्रांगदा स्टारर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म के सर्टिफिकेट को लेकर चल रही अफवाहों पर सलमान खान की टीम ने प्रतिक्रिया दी है।

Salman Khan- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@BEINGSALMAN सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कंपनी ने 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चल रही अटकलों पर जवाब दिया है। उन्होंने उन खबरों को गलत बताया है जिनमें कहा गया था कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रोडक्शन कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जारी एक बयान में इन आरोपों को खारिज किया है। कंपनी ने कहा कि फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है, इसलिए ये सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

बयान में बताई पूरी सच्चाई

बयान में कहा गया, 'ऐसे सभी दावे गलत हैं जिनमें कहा गया है कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को CBFC से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है या इसके सर्टिफिकेशन को रोक दिया गया है। फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास जमा ही नहीं किया गया है। इसलिए, ऐसी खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।' बैनर ने मीडिया संगठनों और सोशल मीडिया यूज़र्स से बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाने की अपील भी की। साथ ही कहा कि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी सिर्फ़ सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म के जरिए ही दी जाएगी।

अफवाह न फैलाने का किया अनुरोध

बयान में आगे कहा गया, 'हम मीडिया आउटलेट्स और लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाएं। फिल्म के बारे में कोई भी ऑफिशियल अपडेट सलमान खान फिल्म्स अपने ऑफिशियल चैनलों के ज़रिए ही शेयर करेगा।' यह साफ-सफाई तब आई है जब ऐसी खबरें आ रही थीं कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को सर्टिफ़िकेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सलमान खान फ़िल्म्स के ताजा अपडेट से यह साफ हो गया है कि सर्टिफ़िकेशन की प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई है और लोगों को जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही निर्भर रहना चाहिए। सलमान खान स्टारर इस फिल्म में चित्रांगदा ने लीड प्ले किया है। फिल्म को अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट किया है और इसको लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फैन्स को उम्मीद है कि जल्द ही इसका ट्रेलर भी देखने को मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें-'लॉक अप 2' को मिला पहला वाइल्ड कार्ड, क्या 'भाबीजी' फेम शिल्पा शिंदे की होगी एंट्री? धमाका होगा डबल

'नागबंधम' की ओपनिंग ने बढ़ाई उम्मीदें, नाइट शोज में उमड़ी भीड़, पहले दिन कमाए 3.25 करोड़

Latest Bollywood News