साउथ में रश्मिका मंदाना, सामंथा रुथ और नयनतारा के नाम का डंका बजता है। इन एक्ट्रेसेस को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉवरफुल अभिनेत्रियां माना जाता है। वहीं इन एक्ट्रेसेस ने तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं, लेकिन इनके अलावा साउथ में एक ऐसी हसीना भी है, जिसने हाल ही में 100 करोड़ी फिल्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। हम किसी और की नहीं बल्कि कल्याणी प्रियदर्शन की बात कर रहे हैं। साउथ सिनेमा में पिछले कई सालों में अलग-अलग तरह की फिल्में आई हैं, जिसमें एक महिला एक्ट्रेस लीड रोल में दिखीं और उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई भी। कई फिल्में सौ करोड़ के क्लब का भी हिस्सा रही हैं। साउथ इंडस्ट्री की ज्यादातर फिल्मों में मेल एक्टर को लीड में देखा गया है, जिन्होंने ने सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब इस लिस्ट में 32 साल की एक नई एक्ट्रेस ने भी अपनी जगह बना ली है।
ये बनी नई लेडी सुपरस्टार
साल 2025 में रिलीज हुई वो फिल्म, जिसका हिट या फ्लॉप होना को लेकर कोई खास उम्मीद नहीं थी, लेकिन सिर्फ लीड एक्ट्रेस ने अपने दमदार काम से इसे सुपरहिट बना दिया। इस साल पहली बार किसी साउथ की फिल्म ने 8 दिनों में सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया जो एक्ट्रेस दम पर हुआ और सबसे खास बात है कि ये रिकॉर्ड उस एक्ट्रेस ने बनाया है, जिसे सुपरस्टार नहीं माना जाता था। जी हां, कल्याणी प्रियदर्शन ने ये खिताब अपने नाम किया है।
लोका चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मलयालम सुपरहीरो फिल्म 'लोका चैप्टर 1' ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नया इतिहास रचा है। 10 दिनों में ही इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 68.95 करोड़ की कमाई की वहीं विदेशों में फिल्म ने 7 मिलियन डॉलर यानी करीब 61 करोड़ का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। ऐसे में इस फिल्म ने कुल कलेक्शन 129.95 करोड़ कमा लिए। इस शानदार सफलता के साथ ही ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड फिल्म बन चुकी हैं।
कल्याणी प्रियदर्शन कौन हैं?
भारत के सबसे मशहूर फिल्मी परिवारों में से एक में जन्मी कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म निर्माता प्रियदर्शन और पूर्व अभिनेत्री लिसी लक्ष्मी की बेटी हैं। फिर फिल्मों में उनका सफर इतना आसान नहीं था। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले कल्याणी ने अपने लिए एक बिल्कुल अलग रास्ता बनाया। उन्होंने दुनिया के फेमस डिजाइन स्कूलों में से एक न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से डिग्री हासिल की। अमेरिका में उन्होंने रंगमंच में भी हाथ आजमाया, जिसके बाद उन्होंने अभिनय की ओर अपना कदम बढ़ाया। कल्याणी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2013 में ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' में असिस्टेंट प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में की थी।
Latest Bollywood News