1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वो सिनेमा है एक्चुअली', धुरंधर 2 में प्रोपेगेंडा की बहस पर क्या बोल गए पियूष मिश्रा? खोला सफलता का राज

'वो सिनेमा है एक्चुअली', धुरंधर 2 में प्रोपेगेंडा की बहस पर क्या बोल गए पियूष मिश्रा? खोला सफलता का राज

पियूष मिश्रा ने धुरंधर फिल्म की काफी तारीफ की है और इसके स्क्रीनप्ले को भी शानदार बताया है। साथ ही प्रोपेगेंडा वाली बहस को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Piyush Mishra- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-X@PTI पियूष मिश्रा

घुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन कर रही है और इसकी कहानी से लेकर किरदार भी लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। फिल्म में प्रोपेगेंडा को लेकर भी कुछ बातें सामने आ रही हैं जिसमें कुछ लोगों का कहना है कि डायरेक्टर आदित्य धर ने बारीकी से इसमें प्रोपेगेंडा डाला है। बॉलीवुड एक्टर और सिंगर पियूष मिश्रा ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसके प्रोपेगेंडा वाले तर्कों को फर्जी बताया है। उन्होंने तो इस फिल्म को एक बेहतरीन सिनेमा और स्क्रीप्ले का मास्टर बताया है। 

क्या बोले पियूष मिश्रा?

पियूष मिश्रा ने हाल ही में कहा कि 'मुझे धुरंधर बहुत पसंद आई है। इस फिल्म में दमदार कहानी और जोरदार स्क्रीनप्ले है। इसकी कहानी काफी खास है और वो असल सिनेमा है एक्चुअली।' उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसकी राइटिंग पर भी अपनी बात रखी है। अपनी बात को बिना लाग लपेट के रखने वाले पियूष मिश्रा ने धुरंधर की खूब तारीफ की है और उन्हें फिल्म पसंद आई है। 

क्या है प्रोपेगेंडा वाला विवाद?

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की कहानी पूरी तरह काल्पनिक बताई गई है। इसको लेकर एक लंबा चौंड़ा डिस्केमर भी देखने को मिला था। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो कुछ लोगों को लगा कि आदित्य धर ने रूलिंग पार्टी भाजपा की तारीफ की है। हालांकि इसको लेकर भी कुछ लोगों ने ही ऐसा कहा है बल्कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस फिल्म को बेहतरीन बताते हुए खूब तारीफ की है। यही वजह है कि धुरंधर 2 के दोनों पार्ट्स ने अब तक 2000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में प्रोपेगेंडा को लेकर डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी को हमारी जरूरत नहीं है वोट के लिए वे लंबे समय से लोगों के चहेते हैं और सरकार चला रहे हैं। हमने बस कहानी को ईमानदारी से कहना चाहा था जो हमने कहा। धुरंधर 2 ने भी अब तक 1100 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है और अभी भी लोगों का सिनेमाघरों में जाना जारी है। बीते रोज यामी गौतम भी धुरंधर 2 देखने सिनेमाघर में पहुंची थीं और यहां खुद के कैमियो को देख काफी शरमाते हुए नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana की जगह Aparshakti को कास्ट करने पर सौरभ शुक्ला ने क्यों कहा- 'आयुष्मान सफल एक्टर हैं'?

जिस गाने ने कमाए करोड़ों रुपये, कंपोजर को मिला छोटा हिस्सा, अब शेयर किया गिला

Latest Bollywood News