1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 252 करोड़ रुपयों की ड्रग मामले में उलझे ओरी, मुंबई पुलिस ने भेजा समन, अब होगी पूछताछ

252 करोड़ रुपयों की ड्रग मामले में उलझे ओरी, मुंबई पुलिस ने भेजा समन, अब होगी पूछताछ

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ओरी को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। ओरी का नाम 252 करोड़ रुपयों की ड्रग तस्करी में सामने आया है। जिसके बाद उनके पूछताछ की जाएगी।

Orry- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ORRY ओरी

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और बॉलीवुड सितारों के करीबी ओरहान अवत्रमणि एकेए ओरी को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। ओरी का नाम 252 करोड़ रुपयों के ड्रग तस्करी के मामले में सामने आया है। अब ओरी से मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी। मुंबई पुलिस ने ओरी को पूछताछ के लिए एंटी नारकोटिक्स सेन घाटकोपर में गुरुवार सुबह 10 बजे पहुंचने का समन भेजा है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये पूरा मामला 252 करोड़ रुपयों के ड्रग तस्करी से जुड़ा है जिसमें ओरी का नाम सामने आया है। अब पुलिस पूछताछ के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा कर पाएगी कि क्या ओरी इस मामले में आरोपी हैं या नहीं। 

कौन हैं ओरी?

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ओरी अक्सर ही फिल्मी सितारों और स्टारकिड्स के साथ ट्यूनिंग करते नजर आते हैं। बीते दिनों आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी ओरी को एक खास किरदार में दिखाया गया था। ओरी बॉलीवुड सितारों के करीबी हैं और अक्सर ही उनके साथ अपने सिग्नेचर पोज में तस्वीरें खिंचाते रहते हैं। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी ओरी के अच्छे दोस्त हैं। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर से लेकर सारा अली खान तक से ओरी की दोस्ती है। ओरी ने एक इंटरव्यू में बताया था जब उनसे पूछा गया था कि कौन है ओरी? इसके जवाब में ओरी ने बताया था कि 'आप जानते हैं, बड़े होकर मैं एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहता था। लेकिन आज मैं क्या हूं? मैं एक गायक हूं, एक गीतकार हूं, एक फ़ैशन डिजाइनर हूं, एक क्रिएटिव डायरेक्टर हूं, एक स्टाइलिस्ट हूं, एक एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट हूं, एक शॉपिंग पर्सन हूं, और कभी-कभी एक फ़ुटबॉल खिलाड़ी भी हूं, मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि जिंदगी सपने देखने के बारे में है। अपने सपनों को ऊंचे उठाओ, उन्हें उड़ने के लिए पंख दो, और हर मौके का फायदा उठाओ।'

वैष्णों देवी में शराब को लेकर भी बटोरी थी सुर्खियां

बता दें कि ओरी अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बीत दिनों इसी साल मार्च के महीने में ओरी को लेकर कुछ खबरें सामने आई थीं। जिसमें बताया गया था कि ओरी वैष्णों देवी अपने दोस्तों के साथ गए थे। यहां होटल में ओरी ने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। लेकिन कटरा और वैष्णों देवी के आस-पास शराब पीने पर न केवल पावंदी है बल्कि एक पनिशेबल ऑफेंस भी है। इस समय भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओरी समत कुल 7 से ज्यादा लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। अब एक बार फिर ओरी 252 करोड़ रुपयों के ड्रग तस्करी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में क्या खुलासा करती है। 

ये भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की सोनू के सुलझ गए सारे मसले, प्रोडक्शन हाउस पर लगाए थे आरोप, अब कर ली सुलह

KGF स्टार यश की मां हुईं 65 लाख की धोखाधड़ी का शिकार? जानें पूरा मामला

Latest Bollywood News