A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑस्कर 2025: एड्रियन ब्रॉडी ने जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 'अनोरा' का रहा दबदबा, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

ऑस्कर 2025: एड्रियन ब्रॉडी ने जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 'अनोरा' का रहा दबदबा, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर 2025 में हॉलीवुड सितारों की आज महफिल सजी थी। इस खास आयोजन में विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई। यहां देखें अवॉर्ड जीतने वाले विजेताओं की पूरी लिस्ट।

oscar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM एड्रियन बॉडी और शॉन बेकर।

आज सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड समारोह ऑस्कर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। 97वें अकादमी अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। इस बार ऑस्कर की दौड़ में 'अनुजा' नाम की एक भारतीय फिल्म शामिल हुई थी, इस फिल्म को गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने मिलकर बनाया है। फिलहाल फिल्म के हाथ कुछ नहीं लगा, इसे हरा कर 'आई एम नॉट अ रोबोट' ने बाजी मारी। इस साल कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन पहली बार अवॉर्ड शो को होस्ट किया। फिल्म 'अनोरा' का जलवा देखने को मिला। 'एमिलिया पेरेज' और 'द ब्रूटलिस्ट' का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। 97वें अकादमी अवॉर्ड के विजेताओं की पूरी लिस्ट अब सामने आ चुकी है, डालें एक नजर और जानें किसे मिला बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड। 

ऑस्कर 2025 के विजेताओं पर डालें एक नजर:

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) - मिकी मैडिसन (एनोरा)
  • बेस्ट पिक्चर- अनोरा
  • बेस्ट निर्देशक - सीन बेकर (अनोरा)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - करेन कुलिन (द रियल पेन)
  • बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री - जोई सलदाना (एमिलिया पेरेज के लिए)
  • बेस्ट अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म - आई एम स्टिल हियर
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- फ्लो
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म - शिरीन सोहानी और होसैन मोलेमी (इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस)
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले सीन बेकर (एनोरा)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - द ब्रूटलिस्ट
  • बेस्ट हेयर और मेकअप - द सब्सटेंस
  • बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: कॉन्क्लेव
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग - एनोरा
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - विकेड
  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- एमिलिया पेरेज का एल माल
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर - द ब्रूटलिस्ट
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री लघु फ़िल्म - द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म - नो अदर लैंड
  • बेस्ट ध्वनि - ड्यून: भाग 2
  • बेस्ट विजुअल इफेक्ट - ड्यून: भाग 2
  • बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म - आई एम नॉट ए रोबोट
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम - पॉल टेजवेल (विकेड)

इस फिल्म का रहा दबदबा

ऑस्कर 2025 में एड्रियन ब्रॉडी को 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। दूसरी ओर 'अनोरा' ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित पांच पुरस्कार जीते हैं। इस बार भारतीयों को सिर्फ एक ही फिल्म से बड़ी उम्मीद था, फिलहाल 'अनुजा' अवॉर्ड जीतने में असफल रही। लॉस एंजिल्स का डॉल्बी थिएटर हॉलीवुड सितारों से जगमगा रहा था। रेड कार्पेट पर व्हूपी गोल्डबर्ग, एड्रियन ब्रॉडी, जॉर्जिना चैपमैन, एम्मा स्टोन और एमी पोहलर नजर आए। 

Latest Bollywood News