A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड Oscars 2026 winners: एक साथ 6 ऑस्कर जीतकर 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर' ने रचा इतिहास, माइकल बी जॉर्डन के नाम रहा ये साल

Oscars 2026 winners: एक साथ 6 ऑस्कर जीतकर 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर' ने रचा इतिहास, माइकल बी जॉर्डन के नाम रहा ये साल

98वें अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है! रयान कूगलर की 'सिनर्स' और पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विजेताओं की सूची में माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकली जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Oscars 2026- India TV Hindi Image Source : PRIME VIDEO, AP (R) Oscars 2026 के विजेता: माइकल बी. जॉर्डन और जेसी बकले की बड़ी उपलब्धि

ऑस्कर की दौड़ हमेशा से एक कठिन मुकाबला रही है और 98वें अकादमी पुरस्कारों में दो फिल्मों 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को करीब 13 नामांकन मिले थे, जिसमें से 6 अवॉर्ड जीतकर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। वहीं दूसरी ओर रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' ने ऑस्कर में 16 नामांकन हासिल किए थे, जो इस साल किसी भी फिल्म के लिए सबसे अधिक थे लेकिन 4 अवॉर्ड ही जीतने में कामयाब रही।

जॉर्डन और जेसी के नाम रहा ये साल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार का अनुमान लगाना काफी आसान था, जेसी बकली को उनकी फिल्म 'हैमनेट' के लिए यह पुरस्कार मिलना लगभग तय माना जा रहा था और ठीक ऐसा ही देखने को भी मिला। 'सिनर्स' के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'बन बैटल आफ्टर अनदर' के नाम रहा। इसके अलावा और किसे ऑस्कर एकेडमी अवॉर्ड मिले, ये जानने के लिए नीचे सक्रोल करें, पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

ऑस्कर 2026 के अब तक के विजेता-

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
  • मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: माइकल बी जॉर्डन (फिल्म: सिनर्स)
  • मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: जेसी बकली (फिल्म: हैमनेट)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: पॉल थॉमस एंडरसन (फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: एमी मैडिगन ('वेपन्स' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर (के पॉप डिमॉन हंटर)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स (द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: केट हॉली ('फ्रेंकेंस्टीन' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल और क्लियोना फ्यूरी ('फ्रेंकेंस्टीन' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग डायरेक्टर: कसंद्रा कुलुकुंडिस ('वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाईवा' (टाई)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: शॉन पेन
  • सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा (ओरिजिनल स्क्रीनप्ले): सिनर्स (लेखक: रयान कूगलर)
  • सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा (एडेप्टेड स्क्रीनप्ले): वन बैटल आफ्टर अनदर (लेखक: पॉल थॉमस एंडरसन)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रेंकेंस्टीन (टमारा डेयरडेविल और शेन वेउओ)
  • सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट: अवातार: फायर एंड ऐश 
  • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म:  ऑल द एंप्टी रूम्स
  • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: मिस्टर नोबडी अगेंस्टर पुतिन
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: सिनर्स
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड: एफ 1
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: सिनर्स
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म: सेंटीमेंटल वैल्यू
  • सर्वश्रेष्ठ मूल गीत: गोल्डेन

ये भी पढ़ें: Oscars 2026: व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में नहीं चला देसी गर्ल का जादू, फैंस को नहीं भाई हाई स्लिट फेदर ड्रेस

 

Latest Bollywood News