1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कांस में छा गए 'पंचायत' वाले विनोद , इस फिल्म के लिए मिला अशोक पाठक को स्टैंडिंग ओवेशन

कांस में छा गए 'पंचायत' वाले विनोद , इस फिल्म के लिए मिला अशोक पाठक को स्टैंडिंग ओवेशन

राधिका आप्टे और अशोक पाठक स्टारर फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' का प्रीमियर कांस में हुआ, जहां इसे 10 मिनट की स्टैंडिंग ओवेशन मिली है। डायरेक्टर करण कांधारी की इस फिल्म में राधिका आप्टे और अशोक पाठक ने मुंबई के स्लम में रहने वाले एक कपल का किरदार निभाया है।

ashok pathak, panchayat fame actor- India TV Hindi
Image Source : X कांस में छा गए 'पंचायत' वाले विनोद

वेब सीरीज 'पंचायत' में बिनोद के किरदार में नजर आए अशोक पाठक तो आप सबको जरूर याद होंगे। इस किरदार ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। 'देख रहे हो बिनोद, कईसे गोल गोल बात कर के तुम्हारा बड़ाई किया जा रहा है।' पर उनके बने मीम्स भी उस वक्त खूब वायरल हुए थे। उस वक्त अशोक पाठक बिनोद के किरदार में इस कदर छा गए थे कि जिसने ये शो नहीं भी देखा तो उनकी जुबान पर भी बिनोद का नाम रहता था। वहीं बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक के सिनेमेटिक करियर में एक बहुत बड़ा माइलस्टोन आ गया है, जिसका इंतजार उनके साथ-साथ उनके फैंस भी लंबे समय से कर रहे थे। 

कान्स में दिखा अशोक पाठक की फिल्म का जलवा 

दरअसल , हाल ही में अशोक की फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' का प्रीमियर, दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ है।अशोक पाठक के साथ इस फिल्म में राधिका आप्टे  भी नजर आई थीं। डायरेक्टर करण कांधारी की इस फिल्म में राधिका आप्टे और अशोक पाठक ने मुंबई के स्लम में रहने वाले एक कपल का किरदार निभाया है। दोनों के किरदार समेत इनकी केमेस्ट्री तक को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल के साथ ही पैरेलल चलने वाले डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में सेलेक्ट किया गया था, जिसमें दुनिया भर से फिल्में दिखाई जाती हैं। 'सिस्टर मिडनाइट' इस साल भारत की तरफ से इसमें शामिल होने वाली एकमात्र फिल्म थी। इतना ही नहीं अशोक की फिल्म को यहां 10 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला है, जिसका वीडियो अशोक ने भी फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद अपनी स्टोरी पर शेयर किया था। इस दौरान अशोक वाइट सूट पहने स्टेज पर नजर आए। अब इसकी वजह से अशोक हर तरफ सुर्खियों में छाए हुए हैं। 

 

Image Source : xकांस में छा गए 'पंचायत' वाले 'देख रहे हो विनोद'

अशोक पाठक का वर्क फ्रंट

बता दें कि अशोक पाठक अब एक बार फिर से उस किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन में अशोक फिर से बिनोद के रोल में नजर आने वाले हैं। जितेंद्र कुमार सचिव जी का रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। वहीं एक बार फिर नीना गुप्ता ग्राम प्रधान बनी हैं। रघुबीर यादव उनके पति की भूमिका में हैं। ये वेब सीरीज 28 मई को रिलीज होगी। आप इसे OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। वहीं इसका पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 में रिलीज हुआ था। इसके बाद दूसरा सीजन 18 मई 2022 को आया।दोनों सीजन में स्टार कास्ट ने दर्शकों को खूब हंसाया था।

Latest Bollywood News