1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टिंग में जमकर किया कमाल, अब रेडियो पर रॉक के लिए तैयार हैं पंकज त्रिपाठी, आवाज से जीतेंगे फैन्स का दिल

एक्टिंग में जमकर किया कमाल, अब रेडियो पर रॉक के लिए तैयार हैं पंकज त्रिपाठी, आवाज से जीतेंगे फैन्स का दिल

पंकज त्रिपाठी अब बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन गए हैं। अपने करियर में 92 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके हैं। पंकज त्रिपाठी अब फिल्मों के बाद रेडियो में अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे। पंकज एक रेडियो शो होस्ट करने जा रहे हैं।

Pankaj Tripathi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपनी दम पर सिनेमा जगत में खास मुकाम हासिल कर लिया है। अपने किरदारों से सहारे फर्श से अर्श की यात्रा करने वाले पंकज त्रिपाठी अब हर तरह की कहानियों के किरदारों में जादू फूंक देते हैं। पंकज त्रिपाठी ने छोटे किरदारों से शुरुआत की और फिर लीड हीरो के जितनी वेटेज के साथ फिल्मों में आए। अब पंकज बॉलीवुड सिनेमा के ऐसे दिग्गज एक्टर के तौर पर गिने जाते हैं, जिनकी बेजोड़ एक्टिंग लोगों का दिल जीत लेती है। अब एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद पंकज त्रिपाठी रेडियो पर एक एक सफर की शुरुआत कर रहे हैं। अब पंकज त्रिपाठी रेडियो पर एक शो लेकर आ रहे हैं। इस शो में पंकज त्रिपाठी अपनी आवाज से लोगों के कानों में शहद घोलेंगे। पंकज त्रिपाठी बिग एफएम का शो 'धुन बदल के तो देखो' में अपनी आवाज से लोगों को कहानियां सुनाएंगे। इस शो के लिए पंकज त्रिपाठी काफी उत्साहित हैं। 

दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे पंकज त्रिपाठी

बता दें कि पंकज त्रिपाठी इस रेडियो शो के तीसरे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इस शो को होस्ट कर चुकी हैं। इस शो के दौरान विद्या बालन ने भी लोगों से बातचीत की थी। इसके बाद दूसरे सीजन को स्प्रिचुअल गुरु जग्गी वासुदेव ने होस्ट किया था। इस सीजन में लोगों को इस शो के जरिए आध्यात्म और जिंदगी के तमाम पहलुओं पर खास बातें सुनने को मिली थीं। अब इस शो के तीसरे सीजन को पंकज त्रिपाठी होस्ट करते नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। 

10 साल के संघर्ष के बाद मिली सफलता

बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अपनी पढ़ाई पूरी की। यहां एक्टिंग के गुण सीखने के बाद पंकज त्रिपाठी ने मुंबई का रुख किया। यहां पहुंचकर पंकज त्रिपाठी ने स्ट्रगल शुरू कर दिया। यहां पंकज त्रिपाठी ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में छोटे किरदार निभाए। इसके बाद करीब 10 साल के संघर्ष के बाद किस्मत ने पंकज का दरवाजा खटखटाया। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक अहम किरदार ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद लगातार सफलता की सीढ़ियां चलते रहे और आज लीड स्टार्स जितनी ही अहमियत रखते हैं। 

Latest Bollywood News