1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 7.5 IMDB रेटिंग वाली 2026 की सबसे अंडर रेटेड फिल्म, हकीकत से पर्दा उठते ही लव स्टोरी कचोट देती है दिल

7.5 IMDB रेटिंग वाली 2026 की सबसे अंडर रेटेड फिल्म, हकीकत से पर्दा उठते ही लव स्टोरी कचोट देती है दिल

पारो और पिनाकी की कहानी नाम की एक ऐसी फिल्म है जो बेहद शानदार है और इसे 7.5 की रेटिंग मिली है।

Paro Aur Pinakki Ki kahani- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB पारो और पिनाकी की कहानी

साल 2026 के अभी 3 महीने भी पूरे नहीं बीते और अब तक कई फिल्में सुपरहिट हो चुकी हैं। धुरंधर 2 ने इस साल का भी अब तक की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म का तमगा अपने नाम किया है। धुरंधर 2 के साथ बॉर्डर 2, मर्दानी 3 और इक्कीस समेत कई ऐसी फिल्में भी आईं जो काफी सुर्खियां बटोरती रहीं। लेकिन इन सभी फिल्मों के बीच एक ऐसी लवस्टोरी भी आई जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग लूट ले गई। इतना ही नहीं साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी अंडर रेटेड फिल्म भी इसी कहानी को माना जा रहा है। साधारण लवस्टोरी और कम बजट की ये फिल्म आपका दिल कचोट देगी। फिल्म का नाम है पारो पिनाकी की कहानी और इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। फिल्म इसी साल की 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

क्या है फिल्म की कहानी?

एक छोटे कस्बे का मैनहोल साफ करने वाला पिनाकी, मरियम से एक अनोखा लेकिन कोमल रिश्ता साझा करता है। मरियम एक सब्जी विक्रेता है जिससे उसकी मुलाकात शहर आने-जाने के दौरान होती है। एक सुबह जब मरियम अचानक गायब हो जाती है, तो पिनाकी चिंतित हो जाता है और जवाबों की तलाश में जुट जाता है। यह रिश्ता उसे एक भावनात्मक सफर पर ले जाता है जो उसके साहस, आशा और प्रेम की परीक्षा लेता है। फिल्म इतनी दमदार है कि आप मुश्किल से ही अपने आंसू रोक पाएंगे। साथ ही कहानी कई ऐसे मोड़ भी लेकर आएगी जहां आपका दिल कचोटता महसूस होगा। 

रुद्र जादौन ने डायरेक्ट की है फिल्म

पारो और पिनाकी की कहानी को डायरेक्टर रुद्र जादौन ने बनाया है और इसमें इशिका सिंह, संजय विश्नोई और हनुमान सोनी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी और एक अनोखी लव स्टोरी है जिसे काफी कम बजट में बनाया गया है। हालांकि कम बजट और दमदार कहानी होने के बाद भी फिल्म को कोई खास कमई नहीं हो पाई थी। फिल्म ने 1 करोड़ रुपयों से भी कम का कलेक्शन किया था। अगर आप भी अच्छी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो कहानी भी आपके लिए है। पारो और पिनाकी की कहानी को आईएमडीबी पर 7.5 रेटिंग मिली है।  

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते टलेगी दृश्यम 3 की रिलीज डेट? 2 अप्रैल तय की गई थी तारीख

'उजैर बलूच' ने डायरेक्टर आदित्य धर का क्यों कहा शुक्रिया? बोले-इस बार मनाई जिंदगी की सबसे बेहतरीन ईद

Latest Bollywood News