A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने दोस्त को याद कर भावुक हो गईं पूजा भट्ट, कम उम्र निधन से चौंक गए थे लोग, आज भी याद हैं उनके किरदार

अपने दोस्त को याद कर भावुक हो गईं पूजा भट्ट, कम उम्र निधन से चौंक गए थे लोग, आज भी याद हैं उनके किरदार

दिवंगत अभिनेता मुकुल देव को उनकी दोस्त पूजा भट्ट ने याद किया है। आज ही के दिन बीते साल मुकुल देव का निधन हो गया था।

Pooja Bhatt And Mukul Dev- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@POOJABHATT पूजा भट्ट और मुकुल देव

बॉलीवुड फिल्मों के दमदार एक्टर रहे दिवंगत मुकुल देव के किरदारों को लोग आज भी भूले नहीं हैं। सन ऑफ सरदार का शराबी रोल हो या फिर आर राजकुमार फिल्म का किरदार कमर अली, हर किरदार में रंग जमा देने वाले मुकुल की आज पहली जयंती है। बीते साल आज ही के दिन मुकुल का अकस्मात निधन हो गया था। अब मुकुल की पक्की दोस्त पूजा भट्ट ने भी उन्हें याद किया है। पूजा ने मुकुल की जयंती पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। दिवंगत अभिनेता की एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए, पूजा ने एक भावपूर्ण संदेश भी लिखा। 

पोस्ट शेयर कर दोस्त को किया याद

इस मोनोक्रोम तस्वीर में मुकुल देव सीढ़ी के सहारे खड़े होकर काले पारंपरिक परिधान में गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। उनके सिग्नेचर हेयरस्टाइल में लंबे बाल और घनी दाढ़ी दिखाई दे रही है। फोटो साझा करते हुए पूजा भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'जिन दिलों में हम पीछे रह जाते हैं, उनमें जीना ही मृत्यु नहीं है।' मेरे दोस्त, मैं तुमसे प्यार करती हूं... जब तक हम फिर नहीं मिलते... मुकुल देव, 17 सितंबर 1970 - 23 मई 2025।' पूजा भट्ट और मुकुल देव ने भले ही कभी पर्दे पर साथ काम नहीं किया, लेकिन कैमरे के पीछे वे अच्छे दोस्त थे और उनके बीच गहरा रिश्ता था।

दस्तक फिल्म से किया था डेब्यू

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि मुकुल देव 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों के मनोरंजन जगत के जाने-माने चेहरों में से एक थे। उन्होंने 1996 में आई फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में पदार्पण किया था, इसी फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। सालों बाद, वे 'वजूद', 'कोहराम', 'यमला पगला दीवाना', 'सन ऑफ सरदार', 'आर... राजकुमार' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय के लिए जाने गए। फिल्मों के अलावा, मुकुल कई टीवी शो और संगीत एल्बमों में भी नजर आए। वे अभिनेता-मॉडल राहुल देव के छोटे भाई भी थे। मुकुल देव के निधन के बाद, राहुल देव ने एक भावुक बयान जारी कर अंतिम संस्कार की जानकारी दी और अपने भाई को प्यार से याद किया। राहुल ने बताया कि मुकुल देव का निधन नई दिल्ली में 54 वर्ष की आयु में हुआ, और वे कई दिनों से अस्वस्थ थे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। अपने निधन से कुछ समय पहले ही मुकुल देव ने 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग पूरी कर ली थी, जो उनकी अंतिम फिल्म साबित हुई।

ये भी पढ़ें- पिता के साथ आखिरी फिल्म को याद कर भावुक हुए नागार्जुन, साउथ सुपरस्टार ने शेयर की भावुक कहानी

प्राइम वीडियो की धांसू मिस्ट्री-थ्रिलर, जिसके आगे फीका लगेगा 'रहस्य' का सस्पेंस, 2 हिट सीजन के बाद तीसरे का हुआ ऐलान

Latest Bollywood News