1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Drishyam 3: अक्षय खन्ना की एग्जिट के बाद फिल्म में हुई नई एंट्री, पहले भी अजय देवगन संग कर चुके हैं काम

Drishyam 3: अक्षय खन्ना की एग्जिट के बाद फिल्म में हुई नई एंट्री, पहले भी अजय देवगन संग कर चुके हैं काम

अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 लगातार चर्चा में बनी है। पिछले दिनों अक्षय खन्ना फिल्म से अलग हो गए, लेकिन अब फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है। अभिनेता ने खुद एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

ajay devg- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AJAYDEVG दृश्यम 3

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल और चर्चित फिल्म सीरीज में से एक है, इस फिल्म के अब तक दो भाग आ चुके हैं और दोनों को दर्शकों ने सराहा है। अब इस फिल्म का तीसरा भाग आने वाला है, जिसमें पहले अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले थे। लेकिन, अचानक ही अभिनेता फिल्म से अलग हो गए। इस बीच फिल्म में एक नई एंट्री हो गई है। दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह 'दृश्यम 3' में नजर आएंगे। ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज अजय देवगन के साथ नजर आएंगे, इससे पहले वह सिंघम में भी साथ काम कर चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी साफ किया कि इस फिल्म में उन्होंने किसी को रिप्लेस नहीं किया है। उनका इशारा अक्षय कुमार की तरफ था।

प्रकाश राज का पोस्ट

प्रकाश राज ने मंगलवार को इंस्टाग्राम और एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने 'दृश्यम 3' में अपनी एंट्री का ऐलान किया। उन्होंने ये भी बताया कि वह फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। उन्होंने इसी के साथ ये भी साफ किया कि वह फिल्म में अक्षय खन्ना की जगह नहीं ले रहे हैं। प्रकाश राज ने पोस्ट में लिखा, 'इस मनोरंजक फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' की हिंदी शूटिंग शुरू कर दी है। एक बेहतरीन टीम के साथ और एक शानदार भूमिका निभाने का मौका मिला है। मुझे यकीन है कि आपको यह फिल्म पसंद आएगी। (और हां, मैं किसी की जगह नहीं ले रहा हूं।)'

स्पिरिट से बाहर होने की थीं अफवाहें

पिछले रविवार को खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण के बाद प्रकाश राज ने भी फिल्म 'स्पिरिट' से किनारा कर लिया है। अफवाहों में कहा गया कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा के साथ क्रिएटिव मतभेदों के कारण ऐसा किया है। जैसे ही 'स्पिरिट' से उनके बाहर निकलने की अफवाहें तेज हुईं, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साफ कर दिया कि स्पिरिट से उनके बाहर होने की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। इसी के साथ उन्होंने इस तरह की अफवाहें न फैलाने की भी अपील की।

एक्टर का पोस्ट

अभिनेता ने स्पिरिट से बाहर होने की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा था, 'मैं फिल्म 'स्पिरिट' के बारे में जहरीली खबरें फैलाने वालों को सूचित करना चाहता हूं। अभी तो मेरे सीन की शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है और व्हाट्सएप पर अफवाहें फैल रही हैं। थोड़ी अक्ल लगाइए। अपनी जिंदगी जिएं।'आपको बता दें कि प्रकाश राज आखिरी बार धनुष और कृति सेनन के साथ 'तेरे इश्क में' में नजर आए थे। इस रोमांटिक ड्रामा में उन्होंने धनुष के पिता का किरदार निभाया था। आनंद एल राय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इसकी उलझी हुई कहानी के लिए इसकी काफी आलोचना हुई थी।

ये भी पढ़ेंः दोस्तों से पैसे उधार लेकर बनाई फिल्म, उसी फ्लॉप के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, एक्टिंग का भी है उस्ताद
'कुमार सानू जैसा दिखता है कुनिका सदानंद का बेटा', स्टार किड पर कमेंट करना यूजर को पड़ा भारी, भड़कीं एक्ट्रेस

Latest Bollywood News