बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिनका ताल्लुक रॉयल फैमिली से है और अदिति राव हैदरी भी इन्हीं स्टार्स में से एक हैं। अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी मासूमियत भरी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। अदिति अपने करियर के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। सिद्धार्थ के साथ उनकी लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने पिछले साल यानी 2024 में ही अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को हैरान कर दिया था। लोग हमेशा उनके करियर और रिलेशनशिप में दिलचस्पी दिखाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदिति असल जिंदगी में एक शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं?
अदिति किस राजघराने से ताल्लुक रखती हैं?
बता दें, अदिति राव हैदरी हैदराबाद रियासत से ताल्लुक रखती हैं। उनके परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक तत्कालीन हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री थे। वहीं, उनके चाचा असम के पूर्व राज्यपाल थे। उनकी मां विद्या राव एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका हैं, जो ठुमरी और दादरा में पारंगत हैं। वहीं उनके नाना जे रामेश्वर राव थे, जो तेलंगाना के वानापर्थी रियासत के राजा हुआ करते थे। इस तरह अदिति एक रॉयल फैमिली से नाता रखती हैं।
आमिर खान की एक्स वाइफ से है खास नाता
यूं तो अदिति कई वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन उनसे जुड़ी एक और दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव के साथ उनका एक खास रिश्ता है। अदिति राव के पर नाना जे रामेश्वर राव, किरण के भी नाना थे। इसलिए अदिति और किरण कजिन सिस्टर्स हैं और दोनों ने आज तक इस रिश्ते को बरकरार रखा है।
26 की उम्र में हुआ तलाक
अदिति राव हैदरी की पहली शादी खूब सुर्खियों में रही थी। आपको बता दें, उनकी पहली शादी अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से हुई थी, जो अब नीना गुप्ता की डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता के पति बन चुके हैं। बताया जाता है कि अदिति ने 21 साल की उम्र में सत्यदीप से शादी की थी। जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के समय अदिति महज 26 साल की थीं। तलाक के कुछ साल बाद अदिति की जिंदगी में सिद्धार्थ आए, जिनसे उन्हें फिर से प्यार हो गया। बता दें, दोनों ने 2021 में आई तेलुगु फिल्म महा समुद्रम में साथ काम किया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने साल 2024 में शादी कर ली।
Latest Bollywood News