1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आंख मारकर काटा बवाल, रातों-रात नेशनल क्रश बनी 18 साल की हसीना, 7 साल बाद अब लगती है जलपरी

आंख मारकर काटा बवाल, रातों-रात नेशनल क्रश बनी 18 साल की हसीना, 7 साल बाद अब लगती है जलपरी

सात साल पहले सनसनी बनी विंक गर्ल तो आपको याद ही होगी। ये लड़की रातों-रात स्टार बन गई थी। इसका वीडियो बार-बार देखा जा रहा था। अब ये लड़की कहां हैं, क्या कर रही है और कैसी दिखती है, चलिए आपको बताते हैं।

Priya Prakash Varrier- India TV Hindi
Image Source : @PRIYA.P.VARRIER/INSTAGRAM प्रिया प्रकाश वारियर।

ठीक सात साल पहले 2018 में एक चेहरा सनसनी की तरह लोगों के बीच आया। इंटरनेट पर हर तरफ एक ही चेहरा छाया हुआ था, जिसे देखों वो ही इसकी चर्चा कर रहा था। ये चेहरा एक लड़की का था, जिसकी मुस्कान और आंख मारने के अंदाज ने पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया था। सोशल मीडिया पर लोग पागल हो रहे थे, मीम्स की बाढ़ आ गई थी और गूगल ट्रेंड्स पर एक नाम सबसे ऊपर था, ये नाम था प्रिया प्रकाश वारियर। इस लड़की को हर कोई सर्च कर रहा था और सबके मन में इनके बारे में जानने की चाहत थी। सिर्फ एक झलक ने इस हसीना को रातों-रात नेशनल क्रश का दर्जा दिला दिया था। अब सात साल बाद ये कहां हैं और क्या करती हैं, जानें। 

एक अदा पर हुए थे सब फिदा

दरअसल प्रिया प्रकाश वारियर की चर्चा एक वीडियो के वायरल होने के बाद से शुरू हुई। इस वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में बैठी एक मासूम लड़की नजर आई थी, जिसकी बड़ी-बड़ी आंखें में गहरा सुरमा था। नटखट मुस्कान के साथ वो हलका सा विंक की थी। बस इतना ही था, जिसने लोगों को दीवाना बना दिया था। बस इसी एक अदा के लोग दीवाने हो गए थे। एक विंक ही इंटरनेट की दुनिया में आग लगाने के लिए काफी थी। ये वीडियो किसी फिल्म का ट्रेलर नहीं था, न ही कोई स्टार किड लॉन्च, यह सिर्फ एक मलयालम गाने का 10 सेकंड का क्लिप था, जिसका टाइटल था ‘माणिक्य मलाराया पूवी’। बस इसी गाने से प्रिया प्रकाश हर दिल की धड़कन बन गई थीं।

यहां देखें पोस्ट

सबसे ज्यादा किया जा रहा था सर्च

अचानक हर कोई जानना चाहता था ये लड़की कौन है? कहां से आई है? क्या करती है? एक तरफ जहां निक जोनास, सपना चौधरी, और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नाम गूगल पर ट्रेंड कर रहे थे, वहीं एक 18 साल की लड़की उन सभी को पछाड़कर इंडिया की मोस्ट सर्च्ड पर्सनैलिटी बन गई थी। वह वक्त, वह वीडियो और वह आंख मारने वाला अंदाज आज भी इंटरनेट के आइकॉनिक मोमेंट में सबसे टॉप पर गिना जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये लड़की कहां हैं, क्या वो आज भी फेमस है या बाकी वायर हस्तियों की तरह गुमनामी में खो गई? क्या ये एक पल की लाइमलाइट उसे लाइफटाइम का स्टारडम दिला पाई, चलिए जानते हैं।

अब कहां हैं प्रिया प्रकाश वारियर?

आज सात साल बाद प्रिया प्रकाश वारियर सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं हैं। वह अब एक फिल्म अभिनेत्री हैं और साउथ सिनेमा में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह वहां भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी पहली फिल्म ओरु अडार लव से चर्चा में आने के बाद प्रिया ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘इश्क’, ‘4 इयर्स’, ‘श्रीदेवी बंगला’, ‘चेक’ और ‘ब्रो’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया है। बीते दिनों एक्ट्रेस ‘निलावुकु एन मेल ऐन्नादी कोबम’ और ‘विष्णु प्रिया’ इसमें नजर आई थीं।

मासूमियत से ग्लैमर तक का सफर

अब प्रियां पहले से काफी ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। उनके लुक्स में चार्म है, लेकिन उससे भी ज्यादा आकर्षण उनके काम में है। वह न सिर्फ सोशल मीडिया की स्टार हैं, बल्कि एक ऐसी अभिनेत्री बन चुकी हैं जो हर रोल को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। इंस्टाग्राम की दुनिया पर भी वो राज कर रही हैं। एक्ट्रेस के 7.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

Latest Bollywood News